फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   india's top 50 universities list released, punjab university No.1

देश की टॉप 50 यूनिवर्सिटी की लिस्ट जारी, देखिए नंबर 1 कौन?

Thu, 11 Jun 2015 12:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 11 Jun 2015 12:51 PM IST
विज्ञापन
india's top 50 universities list released, punjab university No.1

पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) लगातार दूसरी बार रैंकिंग में देश की नंबर वन यूनिवर्सिटी बनी। टाइम्स हायर एजुकेशन (टीएचई) ने बुधवार देर रात एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग-2015 की सूची जारी की, जिसमें पीयू को एशिया की टॉप 50 यूनिवर्सिटी में शामिल किया गया और देश से टॉप 50 में पीयू ही एकमात्र यूनिवर्सिटी जगह बना पाई। इससे पहले वर्ष-2014 में टाइम्स हायर एजुकेशन की रैंकिंग में पीयू को एशिया में 32वां और भारत में पहला स्थान मिला था।

विज्ञापन


हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूट में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (आईआईएस) बंगलूरू को एशिया में 37वीं और पंजाब यूनिवर्सिटी को 38वीं रैंक मिली है। पंजाब यूनिवर्सिटी सेंट्रल यूनिवर्सिटी नहीं होने के बावजूद देश की टॉप यूनिवर्सिटी चुनी गई।
विज्ञापन


आईआईटी रुड़की को 55वां स्थान
टाइम्स हायर एजुकेशन की रैकिंग में आईआईटी रुड़की को 55वां, आईआईटी मुंबई को 57वां, आईआईटी दिल्ली को 65वां और आईआईटी खड़गपुर को 69वां और आईआईटी मद्रास को 78वां स्थान मिला है। वहीं, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी को 90वां, जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी को 96वां स्थान मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, 2014 की रैकिंग में एशिया में 76वां स्थान हासिल करने वाले जोधपुर यूनिवर्सिटी को इस साल टॉप 100 यूनिवर्सिटी में भी जगह नहीं मिल पाई।

13 मापदंडों पर खरी उतरी पीयू, एशिया में 38वां स्थान

india's top 50 universities list released, punjab university No.1

टाइम्स हायर एजुकेशन की रैंकिंग को विश्व में काफी प्रतिष्ठित माना जाता है। रैंकिंग के लिए 13 मापदंडों पर हर यूनिवर्सिटी और आईआईटी को परखा जाता है।

पंजाब यूनिवर्सिटी ने टीचिंग, रिसर्च, नॉलेज ट्रांसफर और इंटरनेशनल आउटलुक जैसे मापदंडों पर दूसरे संस्थानों को कड़ी टक्कर देते हुए एशिया में 38वां और देश की यूनिवर्सिटी में पहला स्थान हासिल किया है।

प्रो. अरुण कुमार ग्रोवर, कुलपति, पंजाब यूनिवर्सिटी के अनुसार हायर एजुकेशन में पिछले कुछ वर्षों से काफी तेजी से कंपटीशन बढ़ा है। पंजाब यूनिवर्सिटी ने एशिया की टॉप 50 यूनिवर्सिटी में जगह बनाई है, लेकिन मंजिल अभी और भी है। इस उपलब्धि में पीयू के टीचर, स्टूडेंट और नॉन टीचिंग स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान है।

विनीत पुनिया, डायरेक्टर पब्लिक रिलेशन, पंजाब यूनिवर्सिटी  ने बताया कि पीयू ने देश की कई टॉप यूनिवर्सिटी को रैंकिंग में पीछे छोड़ा है। अब आईआईटी से मुकाबला कर एशिया में और बेहतर रैंकिंग लाने का लक्ष्य रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed