{"_id":"b390df3ea0e57a2848f2c87fdf72f390","slug":"india-s-largest-skill-development-training-center-in-rayat-bahra","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां बनेगा देश का सबसे बड़ा स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग सेंटर","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
यहां बनेगा देश का सबसे बड़ा स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग सेंटर
सुमित सिंह श्यौराण/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 17 May 2014 02:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रयात एंड बाहरा खरड़ (मोहाली) स्थित कैंपस में देश का सबसे बड़ा स्किल डेवलेपमेंट ट्रेनिंग सेंटर स्थापित होगा। आईटी इंडस्ट्री में दुनिया की प्रतिष्ठित टीसीएस कंपनी के साथ मिलकर डेवलेपमेंट ट्रेनिंग सेंटर शुरू करने की तैयारी कर ली है। सेंटर का काम अंतिम चरण में है।
विज्ञापन
अगले 2-3 महीनों में टीसीएस एंड रयात एंड बाहरा स्किल डेवलेपमेंट ट्रेनिंग सेंटर की शुरूआत करेगा। रयात एंड बाहरा ग्रुप के चेयरमैन गुरविंदर सिंह बाहरा ने बताया कि ट्रेनिंग सेंटर के लिए खरड़ कैंपस में 10 एकड़ में इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया गया है। इसपर करीब 25 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
टीसीएस कंपनी युवाओं को रोजगार के लिए तैयार करेगा। बाहरा ग्रुप ने बिल्डिंगऔर अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कर लिया है। टीसीएस ट्रेनिंग सेंटर में 5000 से अधिक कंप्यूटर और सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करेगा। टीसीएस ही अगले एक साल में 55 हजार से अधिक आईटी एक्सपर्ट की भरती करेगा। उन्होंने बताया कि ट्रेनिंग सेंटर में रयात एंड बाहरा इंजीनियरिंग कालेज को भी ट्रेनिंग दी जाएगी।
विज्ञापन
8वीं पास को भी करेंगे रोजगार के लिए तैयार
रयात एंड बाहरा में तैयार हो चुके स्किल डेवलेपमेंट ट्रेनिंग सेंटर में सिर्फ आईटी प्रोफेशनल ही नहीं कम पढ़े लिखे युवाओं को भी रोजगार के लिए ट्रेनिंग दी जाएगी। 8वीं, 10वीं से लेकर बीए ग्रेजुएट के लिए सेंटर में 3 से 6 महीने के स्किल डेवलेपमेंट कोर्स कराए जाएंगे। ट्रेनिंग पाने वालों के लिए 100 फीसदी रोजगार की गारंटी दी जाएगी।
दुनिया की नामी कंपनियां क्लस्टर में हुईं शामिल
कैंपस में ही इंजीनियरिंग स्टूडेंट के लिए दुनिया की नामी ऑटोमोबाइल कंपनियों के क्लस्टर शुरू करने जा रहा है। विद्यार्थियों को डिग्री के साथ कैंपस में प्रेक्टिकल नॉलेज के साथ-साथ बेहतर प्रदर्शन करने पर इन्हीं कंपनी में मोटे पैकेज पर नौकरी भी मिल सकेगी। अभी तक वोक्सवेगन, वोल्वो, मारुति, बॉस और इनफिल्ड जैसी नामी कंपनियां क्लस्टर में शामिल हो चुकी हैं।
खरड़ में होगी नई रयात एंड बाहरा यूनिवर्सिटी
हिमाचल के बाद जल्द ही पंजाब में भी रयात एंड बाहरा की दूसरी यूनिवर्सिटी शुरू होने जा रही है। जानकारी के अनुसार खरड़ स्थित रयात एंड बाहरा ग्रुप को पंजाब सरकार की ओर से यूनिवर्सिटी का दर्जा दिए जाने पर सहमति बन चुकी है। चुनाव आचार संहिता लागू होने के कारण मामला अधर में लटका हुआ था। जुलाई में आगामी सत्र से पहले खरड़ कैंपस को यूनिवर्सिटी का दर्जा मिलने की उम्मीद है। गुरविंदर सिंह ने बताया कि यूनिवर्सिटी में कई तरह के नए कोर्स शुरू करने की प्लानिंग भी है।
एजूकेशनल इंस्टीट्यूट का काम सिर्फ डिग्री देना नहीं है। काबिल प्रोफेशनल तैयार करने के लिए टीसीएस ने रयात एंड बाहरा के साथ मिलकर स्किल डेवलेपमेंट ट्रेनिंग सेंटर स्थापित किया है। देश का यह सबसे बड़ा ट्रेनिंग सेंटर के तौर पर स्थापित होगा। सेंटर शुरू होने से नार्थ रीजन के सैकड़ों युवाओं के लिए रोजगार के दरवाजे खुलेंगे। खरड़ कैंपस को भी जल्द यूनिवर्सिटी का दर्जा मिलने की उम्मीद है।
गुरविंदर सिंह बाहरा (चेयरमैन रयात एंड बाहरा ग्रुप)