{"_id":"e2f9544fbd15c1c4db0f825c204e568c","slug":"in-the-second-phase-locking-choice-polytechnic-jee-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलीटेक्निक जेईई में दूसरे चरण की च्वॉइस लॉकिंग आज से","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
पॉलीटेक्निक जेईई में दूसरे चरण की च्वॉइस लॉकिंग आज से
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 29 Jun 2014 01:45 AM IST
विज्ञापन
बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजूकेशन से संबद्ध पॉलीटेक्निक कॉलेजों में प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा की काउंसलिंग रफ्तार पकड़ने लगी है।
विज्ञापन
पॉलीटेकिभनक जेईई में दूसरे चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया रविवार से शुरू होगी। ए-ग्रुप में 8001 से 25 हजार की रैंक के छात्र 29 जून से एक जुलाई तक च्वॉइस लॉकिंग कर सकेंगे।
विज्ञापन
दो जुलाई को च्वॉइस लॉकिंग का रिजल्ट और तीन जुलाई से 16 जुलाई तक सिक्योरिटी फीस डिपॉजिट और अलॉटमेंट लेटर हासिल कर सकेंगे। इसके अलावा पहले चरण के अलॉटमेंट लेटर भी रविवार को जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
छात्रों को 16 जुलाई तक सिक्योरिटी फीस जमा करनी होगी। दूसरी ओर तकनीकी दिक्कतों के चलते पॉलीटेकिभनक जेईई के रैंक होल्डर्स को अपने डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने में परेशानी झेलनी पड़ रही है। दूसरे चरण की काउंसलिंग में शामिल होने वाले छात्र इससे काफी परेशान हैं।