{"_id":"a7f462df9d9af6bf44db6a354213e070","slug":"ims-students-did-uproar-in-collage-campus","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएमएस में छात्रों ने किया हंगामा","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
आईएमएस में छात्रों ने किया हंगामा
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 05 Oct 2013 02:19 PM IST
विज्ञापन
राजधानी देहरादून स्थित आईएमएस यूनिसन यूनिवर्सिटी में छात्रों के हंगामा किया।
विज्ञापन
शनिवार को आईएमएस के छात्र यूनिवर्सिटी पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए धरने पर बैठ गए। इस दौरान छात्रों ने कहा कि यूनिवर्सिटी उन्हें प्रताड़ित कर रही है।
पढ़ने का मौका नहीं मिला रहा
छात्रों का आरोप है कि एडमिशन के समय ये बताया गया था कि एमबीए में एक साल में दो सेमेस्टर होगें। जबकि अब तीन सेमेस्टर कर दिए गए हैं। जिस कारण हर चार महीने पर परीक्षाएं हो रही हैं। इस वजह से हमें पढ़ने का मौका नहीं मिला रहा है।
विज्ञापन
कॉलेज प्रशासन ने धरने पर बैठे इन छात्रों को अंदर बुला लिया। जबकि मीडिया का प्रवेश कॉलेज कैंपस में पूरी तरह से वर्जित रहा। इस मुद्दे पर कॉलेज प्रशासन की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।
विज्ञापन
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...