{"_id":"cd80a87e2edc3bc1f916fe05cfc030e6","slug":"important-news-of-cbse-scholarship-schemes","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBSE: अगर आप हैं छात्रवृत्ति के हकदार, तो पढ़ें ये खबर","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
CBSE: अगर आप हैं छात्रवृत्ति के हकदार, तो पढ़ें ये खबर
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 08 Aug 2013 08:59 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
इसके तहत तीन छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए आवेदन प्राप्त किए जाएंगे।
इसमें, प्लस टू अध्ययन के लिए एकल बालिका संतान हेतु सीबीएसई योग्यता छात्रवृत्ति योजना, कॉलेज एवं विश्वविद्यालय छात्रों केलिए छात्रवृत्ति की केंद्रीय सेक्टर योजना-2013 और एकल बालिका संतान के लिए सीबीएसई योग्यता छात्रवृत्ति योजना-2012 के नवीनीकरण शामिल हैं।
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर निर्धारित की गई है। वहीं, आवेदन की हार्ड कॉपी 30 सितंबर तक प्रेषित करनी होगी। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त हार्ड कॉपी को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
तीनों छात्रवृत्ति योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट www.cbse.nic.in पर उपलब्ध कराई गई है।