फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   important news for upsee counselling

अब आसानी से ढूंढ सकेंगे पसंद का कॉलेज

Thu, 18 Jun 2015 04:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 18 Jun 2015 04:10 PM IST
विज्ञापन
important news for upsee counselling

उत्तर प्रदेश प्राविधिक विश्वविद्यालय द्वारा चल रही यूपीएसईई काउंसलिंग के अंतर्गत चॉइस लॉक में कॉलेज चयन करना इस साल सरल हो सकता है।

विज्ञापन

अभी तक कॉलेजों की सूची उनके कोड (जैसे 401, 402...) के अनुसार आती है, लेकिन इस साल चॉइस लॉक में यह सूची अल्फाबेटिकल करने पर विचार किया जा रहा है।

बृहस्पतिवार को इस संबंध में एनआईसी से वार्ता की जाएगी। साथ ही नई व्यवस्था के सभी पहलुओं पर विचार किया जा रहा है कि इससे किसी तरह की असुविधा न हो।

सूत्रों की मानें तो कुलपति प्रो. ओंकार सिंह ने अभ्यर्थियों की सुविधा को देखते हुए यह सुझाव यूपीएसईई समन्वयक प्रो. जगबीर सिंह को दिया है जिसके बाद नई व्यवस्था पर विचार शुरू हुआ।

विज्ञापन

पहले आती थी ये दिक्कत

important news for upsee counselling
पुरानी व्यवस्था के अंतर्गत चॉइस लॉक के समय अभ्यर्थी के सामने कॉलेजों का नाम कोड के हिसाब से आता है। जैसे पहले कॉलेज का कोड और फिर उसका नाम।

इसमें अभ्यर्थी को चॉइस लॉक करने में अधिक समय लगता है क्योंकि उसे पूरी लिस्ट को देखना पड़ता है। पूरी लिस्ट देखकर अभ्यर्थी कॉलेजों के कोड को नोट करते हैं और फिर प्राथमिकता के अनुसार चॉइस लॉक।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed