फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   important news for students

कृपया ध्यान दें, छात्रों के लिए एक जरूरी सूचना

Tue, 17 Sep 2013 10:37 AM IST
अमर उजाला, नई टिहरी
अमर उजाला, नई टिहरी Updated Tue, 17 Sep 2013 10:37 AM IST
विज्ञापन
important news for students

गढ़वाल स्थित श्रीदेव सुमन विवि को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) से संबद्धता के लिए एनओसी मिल गई है। एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटी (एआईयू) से भी श्रीदेव सुमन विवि को संबद्धता मिल गई है।

विज्ञापन


अब विवि अपने कालेजों में नए विभागों की स्थापना कर सकता है। स्नातक और स्नाकोत्तर परीक्षा उर्त्तीण करने वाले छात्रों को किसी दूसरे विवि में प्रवेश लेने में परेशानी नहीं आएगी। यूजीसी से संबद्धता के बिना किसी भी विवि की डिग्री मान्य नहीं होती है।
विज्ञापन


पढ़ें, 'स्कूल' में पीट-पीटकर मासूम को मार डाला
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं विश्वविद्यालय में संचालित होने वाले पाठ्यक्रमों की वैधता भी नहीं होती है। ऐसे में विवि से पास आउट छात्रों को दूसरे विश्वविद्यालयों में प्रवेश नहीं मिलता है। बादशाहीथौल में श्रीदेव सुमन विवि पिछले वर्ष ही अस्तित्व में आया है। इस वर्ष विवि ने स्नातक और स्नातकोत्तर की परीक्षा आयोजित की थी। जिसमें करीब 33 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए थे।


हालांकि विवि को आगामी दो वर्षों तक स्नातक और स्नातकोत्तर की डिग्री जारी करने की जरूरत नहीं है। लेकिन, 26 स्ववित्त पोषित बीएड कॉलेज विवि भी विवि से संबद्ध है। जिन्हें जनवरी माह से बीएड उर्त्तीण अभ्यर्थी को विवि को डिग्री देने शुरू करेगा।

पढ़ें,  आर्यन ग्रुप ने किया कैंप कार्यालय में हंगामा

श्रीदेव सुमन विवि के कुलपति डा. यूएस रावत ने बताया कि विवि स्थापना के बाद इतने कम समय में यूजीसी से संबद्धता मिलना बड़ी उपलब्धि है। संबद्धता मिलने से विवि को अब यूजीसी से ग्रांट मिलने लगेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed