फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   important news for improvement paper in LU

लखनऊ यूनिवर्सिटी के बैकपेपर से जुड़ी अहम खबर देखें यहां

Thu, 24 Sep 2015 03:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 24 Sep 2015 03:36 PM IST
विज्ञापन
important news for improvement paper in LU

लखनऊ विश्वविद्यालय में इस साल से बैकपेपर और इंप्रूवमेंट के ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरे जाएंगे। ये परीक्षाएं 10 अक्टूबर से होना संभावित हैं। परीक्षा नियंत्रक एसके शुक्ला ने बताया कि दो तीन दिन के अंदर ही इसके लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि इस साल छात्र-छात्राओं की सुविधा को ध्यान में रखकर आवेदन प्रक्रिया में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। जैसे ही छात्र-छात्राएं ऑनलाइन फॉर्म पूरा करेंगे उनके मोबाइल पर उसका एसएमएस चला जाएगा।
विज्ञापन


इसके साथ ही कॉलेजों के पास भी उनकेयहां से किस छात्र ने किस विषय में बैक पेपर या इंप्रूवमेंट भरा उसकी सूची उपलब्ध हो जाएगी। परीक्षा नियंत्रक एसके शुक्ला ने बताया कि एक नई व्यवस्था जो इस साल से शुरू की जा रही है उसमें छात्र-छात्राओं को पूरा फॉर्म भरने से भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए आवेदन में ऑटो फिल का विकल्प दिया गया है। छात्र-छात्राएं जैसे ही अपना पूर्व में आबंटित रोल नंबर फॉर्म में भरेंगे उनकी बेसिक जानकारी भर जाएगी जैसे नाम, क्लास व अन्य डिटेल। उनको सिर्फ उन विषयों का नाम भरना होगा, जिसमें वह बैक पेपर या इंप्रूवमेंट देना चाहते हैं। इसका एक बड़ा फायदा ये भी होगा कि छात्र-छात्राओं द्वारा आवेदन में नाम या अन्य चीजों को लेकर भरने में होने वाली गलतियां नहीं होंगी।

पीएचडी से जुड़ी जरूरी खबर

important news for improvement paper in LU

लखनऊ विश्वविद्यालय ने पीएचडी कोर्सेज के लिए आवेदन की तिथि को छह दिन के लिए बढ़ा दिया है। हालांकि अब इसके लिए आवेदन करने वालों को 500 रुपये विलंब शुल्क देना होगा। इससे पहले पीएचडी की आवेदन तिथि 22 सितंबर को समाप्त हो गई थी।

नई तारीखों के अनुसार अब अभ्यर्थी 28 सितंबर की दोपहर तीन बजे तक आवेदन शुल्क जमा कर सकेंगे। जबकि ऑवेदन फॉर्म पूरा करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर कर दी गई है। विलंब शुल्क के बाद एससी व एसटी के अभ्यर्थियों को 1250 रुपये और जनरल व ओबीसी वालों को 2000 रुपये शुल्क भरना होगा।
 
प्रवेश समन्वयक प्रो. राजकुमार सिंह ने बताया कि पूर्व में निर्धारित अंतिम तिथि 22 सितंबर तक 2803 अभ्यर्थियों ने आवेदन शुल्क जमा किया था। बहुत से अभ्यर्थिर्यों द्वारा आवेदन तिथि बढ़ाने की मांग की जा रही थी। छात्र हित को ध्यान में रखते हुए तिथि बढ़ाई गई है।

अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.luadmission.nic.in पर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। पीएचडी की कुल 416 सीटों पर प्रवेश किए जाने हैं। इनमें से आर्ट्स फैकल्टी में कुल 210, साइंस में 141, कॉमर्स में 18, फाइन आर्ट्स में 3, लॉ में 14 और एजुकेशन में 30 सीटें उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed