फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   important news for golden chance student in himachal

कॉलेज छात्रों के लिए बड़ी खबर, पढ़ें जरूर

Sat, 13 Sep 2014 08:11 AM IST
Updated Sat, 13 Sep 2014 08:11 AM IST
विज्ञापन
important news for golden chance student in himachal

प्रदेश विश्वविद्यालय ने गोल्डन चांस को लेकर संशोधित तौर पर अधिसूचना जारी कर दी है। यूजी कक्षाओं में शैक्षणिक सत्र 2012-13 और इसके बाद के कंपार्टमेंट और फेल छात्रों के लिए ही गोल्डन चांस दिया है।

विज्ञापन


कुलपति प्रो. एडीएन बाजपेयी के आदेशों पर परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी अधिसूचना में साफ किया है कि यह विशेष अवसर बीए, बीकॉम, बीएससी प्रथम, द्वितीय और तृतीय ऑनर्स, इंग्लिश, इतिहास, राजनीति शास्त्र, अर्थशास्त्र, भूगोल, बीपीई, बायोटेक, माइक्रोबायोलॉजी, जियोलॉजी, केमिस्ट्री और फिजिक्स के कंपार्टमेंट और फेल छात्रों को दिया गया है। छात्र सितंबर में होने वाली अनुपूरक परीक्षाओं के साथ परीक्षा दे सकते हैं।

विज्ञापन

बीए प्रथम वर्ष में कंपार्टमेंट, फेल छात्र उठा सकेंगे लाभ

important news for golden chance student in himachal

विवि की वेबसाइट www.hpuniv.in परीक्षा फार्म उपलब्ध करवाए गए हैं। विवि सिर्फ इन परीक्षा फार्म को ही मान्यता देगा। परीक्षा नियंत्रक प्रो. एसएल कौशल ने कहा कि आधे-अधूरे भरे गए फार्म, बिना पूरी फीस के मिलने वाले फार्म को विवि स्वीकार नहीं करेगा।

इसलिए छात्र फार्म में सभी तरह की आवश्यक जानकारी सहित तय की गई तीन हजार की फीस को जमा करवाकर ही फार्म भेजें। परीक्षा फार्म जमा करवाने को दो दिन का समय बढ़ाकर इसे 20 के बजाय 22 सितंबर किया गया है।

विश्वविद्यालय की ओर से शुक्रवार को घोषित बीए प्रथम वर्ष के परीक्षा परिणाम में कंपार्टमेंट और फेल छात्र भी चांस का लाभ उठा सकते हैं। 22 सितंबर के बाद मिलने वाले फार्म पर 1200 रुपये शुल्क वसूला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed