फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   important news for cpmt.

जानें इस बार कौन सी यूनिवर्सिटी कराएगी सीपीएमटी

Sat, 31 Jan 2015 04:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 31 Jan 2015 04:26 PM IST
विज्ञापन
important news for cpmt.

सूबे के मेडिकल संस्थानों में वर्ष 2015 में दाखिले के लिए होने वाले कंबाइंड प्री-मेडिकल टेस्ट कंडक्ट कराने की जिम्मेदारी इस बार पंडित दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर को सौंपी गई है।

विज्ञापन


राज्यपाल राम नाईक की मंजूरी के बाद प्रदेश सरकार ने इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया है। सीपीएमटी-2015 कंडक्ट कराने के लिए सरकार ने झांसी विश्वविद्यालय, कानपुर विश्वविद्यालय व गोरखपुर विश्वविद्यालय का नाम पैनल में शामिल किया था।
विज्ञापन

 
राज्यपाल ने गोरखपुर विश्वविद्यालय के नाम पर अपनी मुहर लगा दी। इसके बाद विशेष सचिव चिकित्सा शिक्षा अरिंदम भट्टाचार्य की ओर से गोरखपुर विश्वविद्यालय को सीपीएमटी कंडक्ट कराने के आदेश जारी कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि सूबे के सरकारी मेडिकल कॉलेजों व चिकित्सा विश्वविद्यालयों की एमबीबीएस, बीडीएस, आयुर्वेद, होम्योपैथी और यूनानी के स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए सीपीएमटी होता है।


वर्ष 2014 में सीपीएमटी कंडक्ट कराने की जिम्मेदारी किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी को दी गई थी। उस समय पर्चा लीक होने के कारण यह परीक्षा स्थगित भी करनी पड़ी थी। इसलिए प्रदेश सरकार ने केजीएमयू को तीन विश्वविद्यालयों के पैनल में ही नहीं डाला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed