{"_id":"74f4cc2df549be1a72d5dcae9f43d2bd","slug":"important-news-for-cat-result-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैट के रिजल्ट से जुड़ी जरूरी खबर पढ़ें यहां","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
कैट के रिजल्ट से जुड़ी जरूरी खबर पढ़ें यहां
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 27 Dec 2014 12:43 PM IST
विज्ञापन
देश के प्रतिष्ठित प्रबंधन संस्थानों में दाखिले के लिए होने वाले कैट का रिजल्ट शनिवार देर शाम जारी होगा। सफल अभ्यर्थियों को साक्षात्कार से पहले अंकतालिका व प्रमाणपत्र 31 दिसंबर तक जमा करना होगा।
विज्ञापन
अगर कोई छात्र यह शर्त पूरी नहीं करता तो उसका प्रोविजनल एडमिशन रद्द कर दिया जाएगा। मालूम हो कि इस बार आईआईएम इंदौर ने कैट करवाया है।
कैट की वेबसाइट www.iimcat.ac.in पर शाम को नतीजे देखे जा सकते हैं। उम्मीदवार रिजल्ट देखने के बाद प्रिंट जरूर प्राप्त कर लें। उल्लेखनीय है कि देश के 99 शहरों में 354 सेंटरों पर कैट 16 नवंबर और 22 नवंबर को हुआ था।
विज्ञापन
इसमें देशभर से लगभग 1,96,951 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें 1.75 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए। इस बार कैट के जरिये 13 वर्तमान और छह प्रस्तावित आईआईएम के साथ कुछ अन्य बिजनेस स्कूलों में 3500 से ज्यादा सीटों पर दाखिले होने हैं।
विज्ञापन