फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   important news for bed student

शहर के 5 बीएड कालेज में दाखिले का शेड्यूल जारी

Wed, 09 Jul 2014 10:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 09 Jul 2014 10:23 AM IST
विज्ञापन
important news for bed student

पंजाब यूनिवर्सिटी ने शहर के 5 बीएड कालेज में दाखिले के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। 2014 सत्र में बीएड की 570 सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। बीएड में दाखिला मेरिट के आधार पर होगा।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सेक्टर-20 स्थित गवर्नमेंट कालेज ऑफ एजुकेशन (300 सीट), सेक्टर-19 ए स्थित ब्रह्मऋषी योगा ट्रेनिंग कालेज (20 सीट), सेक्टर-36 स्थित देव समाज कालेज ऑफ एजूकेशन (200 सीट), सेक्टर-23 स्थित गवर्नमेंट कालेज ऑफ योगा एजूकेशन एंड हेल्थ (20 सीटे) और सेक्टर-31 स्थित रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटली हैंडीकैप में 30 बीएड सीटों पर दाखिला दिया जाएगा।
विज्ञापन


16 जुलाई तक करें आवेदन
बीएड में दाखिले के इच्छुक स्टूडेंट 8 से 16 जुलाई तक वेबसाइट http//bedadmissions.puchd.ac.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ग्रेजुएशन में 50 फीसदी (45 रिजर्व कैटेगरी) वाले ही दाखिले के योग्य होंगे। 60 फीसदी सीटें यूटी पूल और 40 फीसदी जनरल पूल से भरी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसबीएआई ब्रांच में 18 जुलाई तक फीस जमा करनी होगी। 19 जुलाई तक पूरी जानकारी वेबसाइट पर विद्यार्थियों को अपडेट करनी होगी। 21 जुलाई को पहली प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। 22 जुलाई तक मेरिट लिस्ट में संशोधन कराया जा सकेगा। पीयू 23 जुलाई को फाइनल मेरिट लिस्ट जारी कर देगा। दाखिले के लिए काउंसिलिंग 30,31 जुलाई और 1 अगस्त को होगी। बीएड दाखिले संबंधी पूरी जानकारी वेबसाइट पर जारी कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed