{"_id":"3a8616a0937474c864e618aeccc83f5e","slug":"important-news-for-10th-and-students-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"10वीं, 12वीं के छात्रों के लिए जरूरी खबर","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
10वीं, 12वीं के छात्रों के लिए जरूरी खबर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 24 Oct 2014 11:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं कक्षा के परीक्षा फार्म जमा करने की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।
विज्ञापन
जो ओपन स्कूल पर भी लागू होगी। बोर्ड के सेक्रेटरी जीएस बाठ ने बताया कि मार्च-15 में होने वाली परीक्षाओं के फार्म और विद्यार्थियों के ब्योरे में संशोधन की अंतिम तिथि पहले 29 अक्तूबर-14 थी। जिसे बढ़ाकर पांच नवंबर-14 कर दिया गया है। पांच सौ रुपये लेट फीस के साथ फार्म 14 नवंबर तक जमा किया जा सकेगा।
एक हजार रुपये लेट फीस के साथ 21 नवंबर और दो हजार रुपये लेट फीस के साथ फार्म 28 नवंबर-14 तक जमा कराया जा सकेगा। 10वीं और 12वीं के जिन विद्यार्थियों को अपने ब्योरे में संशोधन कराना है। वह पांच सौ रुपये प्रति संशोधन के साथ 17 नवंबर से 31 दिसंबर तक दस्तावेज पेश कर सकते हैं।
विज्ञापन
विषय संबंधित संशोधन के लिए दो हजार रुपये प्रति विषय देकर संशोधन करवा सकते हैं। संशोधन का प्रोफार्मा संबंधित स्कूल के लॉग-इन आईडी में बीस अक्तूबर के बाद उपलब्ध होगा।
विज्ञापन