{"_id":"d76a557a1bf9e2fa0ee96e0cec281734","slug":"important-news-for-10-1-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"11वीं में दाखिले का मौका, स्कूलों में सीटें खाली","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
11वीं में दाखिले का मौका, स्कूलों में सीटें खाली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 06 Jul 2014 10:06 PM IST
विज्ञापन
शिक्षा विभाग की ओर से शहर के 39 सरकारी स्कूलों में 11वीं के दाखिले हो गए। इसके बावजूद भी कई स्कूलों में 15 से 20 फीसदी सीटें खाली हैं। इन सीटों पर दाखिले के लिए 16 से 18 जुलाई तक दूसरी काउंसिलिंग होगी।
विज्ञापन
इस साल विभाग की ओर से जारी फाइनल मेरिट सूची में 11 हजार छात्रों ने अलाट स्कूलों में फीस जमा करवाई। गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल-19 में साइंस की कुल सीटें 275 हैं, जिसमें से 240 पर छात्रों, कॉमर्स की सीटें 130 हैं, जिसमें से 120 छात्रों ने दाखिला लिया है।
विज्ञापन
कॉमर्स के लिए अभी भी यहां दस से 15 सीटें खाली हैं। वहीं आर्ट्स की कुल सीटें 130 हैं, जिसमें से 112 छात्रों ने दाखिला लिया है। स्कूल के सभी स्ट्रीम में 10 से 15 फीसदी सीटें खाली हैं। इसके अलावा जीएमएसएसएस-46 में सांइस स्ट्रीम के 135, आर्ट्स के 130 और कॉमर्स के 110 छात्रों ने दालिख लिया। स्कूल के शिक्षक बिनोय कुमार ने बताया उनके स्कूल की तीनों स्ट्रीम (साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स) में 15 से 20 फीसदी सीटें खाली हैं।
विज्ञापन
16 से 18 जुलाई को होगी काउंसिलिंग
शिक्षा विभाग की ओर से दूसरी काउंसिलिंग में उन स्टूडेंट्स को दाखिला दिया जाएगा, जिनको पहली मेरिट लिस्ट में मौका नहीं मिल पाया है और जिन विद्यार्थियों के फार्म में गलतियां ठीक नहीं हुई थीं। दूसरी काउंसिलिंग 16 जुलाई सुबह नौ बजे से होगी।