{"_id":"6091440a4879bb53509597d43b20f0a0","slug":"important-news-about-lucknow-university-convocation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये यूनिवर्सिटी 25 हजार स्टूडेंट्स को जल्द देगी बड़ी राहत","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
ये यूनिवर्सिटी 25 हजार स्टूडेंट्स को जल्द देगी बड़ी राहत
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 11 Dec 2015 04:30 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय आगामी दीक्षांत समारोह के लिए 31 दिसंबर से पहले डिग्री छपवाने की प्रक्रिया शुरू करने के प्रयास में है।
विज्ञापन
एक टेंडर निरस्त होने के बाद अब कुलपति प्रो. एसबी निमसे ने परीक्षा नियंत्रक को जल्द प्रक्रिया कर शॉर्ट टर्म टेंडर कराने के लिए कहा है। प्रो. निमसे ने बताया कि उनका प्रयास है कि डिग्री छापने के लिए इसी महीने फर्म का नाम तय करने के साथ ही उसकी प्रक्रिया भी शुरू हो जाए।
डिग्री के लिए जैसे ही टेंडर की प्रक्रिया पूरी होगी आगामी दीक्षांत की डिग्री के साथ ही पहले की बची हुई 25 हजार के करीब डिग्रियों को भी छपवा लिया जाएगा जिससे कि छात्र-छात्राओं को भटकना न पड़े।
विज्ञापन
मालूम हो कि लखनऊ विश्वविद्यालय के 19 जनवरी को हुए दीक्षांत समारोह के छात्र-छात्राओं जिन्होंने अपनी परीक्षाएं सत्र 2013-14 में उत्तीर्ण की थीं उनमें स्नातक के छात्र-छात्राओं की डिग्री अभी तक नहीं छपी है। इसके लिए लगभग 10 दिन पहले टेंडर खोला गया लेकिन केवल एक निविदा आने के चलते वह निरस्त करना पड़ा था।
विज्ञापन