{"_id":"e0b64f73773644702c3c6bc3f286336d","slug":"important-information-about-phd-entrance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएचडी इंट्रेस से जुड़ी अहम जानकारी के लिए पढ़ें खबर","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
पीएचडी इंट्रेस से जुड़ी अहम जानकारी के लिए पढ़ें खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 17 Oct 2015 04:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ विश्वविद्यालय में पीएचडी की प्रवेश परीक्षा 30 अक्टूबर को दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9.30 बजे से और दूसरी पाली की दोपहर 12.30 बजे से होगी जिसके लिए अभ्यर्थियों को आधा घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा।
विज्ञापन
प्रवेश समन्वयक प्रो. राजकुमार सिंह ने बताया कि अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने केलिए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट, पहचान पत्र के लिए पासपोर्ट, डीएल, आधार कार्ड, आदि लाना होगा।
विज्ञापन
100 मिनट की प्रवेश परीक्षा में अभ्यर्थी को 100 प्रश्नों का जवाब देना होगा। इस साल 41 विषयों में पीएचडी की कुल उपलब्ध 416 सीटों के लिए 3492 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन
इनमें से 1092 केकरीब अभ्यर्थी जेआरएफ व अन्य एग्जेम्पटेड श्रेणियों में हैं। प्रवेश परीक्षा में 2400 के करीब अभ्यर्थी शामिल होंगे। प्रो. राजकुमार ने बताया कि सोमवार तक दोनों पालियों का विषयवार शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा।