फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   important information about lucknow college

लखनऊ के कॉलेजों में एडमिशन से जुड़ी जरूरी जानकारी जानें यहां

Fri, 17 Jul 2015 03:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 17 Jul 2015 03:55 PM IST
विज्ञापन
important information about lucknow college

लखनऊ विश्वविद्यालय में पीजी में आवेदन की अंतिम तिथि आठ दिन बढ़ा दी गई है। पीजी पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए अभ्यर्थी अब 25 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन


विवि में पीजी आवेदन की अंतिम तिथि पहले 17 जुलाई तय की गई थी। लविवि में स्नातक कक्षाओं के रिजल्ट जारी न होने के कारण आवेदन की अंतिम तिथि बार-बार बढ़ानी पड़ रही है।
विज्ञापन


लविवि में पीजी के 126 पाठ्यक्रमों में करीब 5600 सीटें हैं। उधर शास्त्री पाठ्यक्रम में इस साल एक भी दाखिला नहीं हुआ। बृहस्पतिवार को पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए काउंसलिंग हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें केवल पांच ही आवेदन आए थे लेकिन एक अभ्यर्थी ही दाखिला लेने पहुंचा वह भी जांच योग्य नहीं पाया गया। वहीं बीवोक पाठ्यक्रम की 25 सीटों पर गुरुवार को सात अभ्यर्थियों ने दाखिला लिया।

इस बीचलविवि कुलपति प्रो. एसबी निमसे ने परीक्षा नियंत्रक से सभी रिजल्ट 25 जुलाई तक घोषित करने के निर्देश दिए हैं। एकेडमिक कैलेंडर के अनुसार विवि के सभी रिजल्ट 30 जून तक जारी हो जाने चाहिए थे लेकिन अभी तक ज्यादातर कक्षाओं के रिजल्ट जारी नहीं हो सके हैं।

नवयुग में अब दाखिला 20 को

important information about lucknow college

नवयुग कन्या महाविद्यालय में बीएससी पीसीएम ग्रुप की एससी वर्ग की दो सीटों पर दाखिले 20 जुलाई को होंगे। इसके बाद ये सीटें सामान्य वर्ग में बदल दी जाएंगी।

बीएससी पीसीएम ग्रुप में सामान्य वर्ग की दो सीटों के लिए 20 जुलाई को 26 से 36 रैंक तक वाले अभ्यर्थियों को और बीएससी जेडबीसी ग्रुप की तीन खाली सीटों पर भी 20 जुलाई को दाखिले के लिए काउंसलिंग होगी।

कॉलेज की प्राचार्य डॉ. नीरजा गुप्ता के अनुसार बीकॉम में एसटी वर्ग की खाली सीटों पर दाखिले के लिए भी अभ्यर्थी 20 जुलाई को कॉलेज में संपर्क कर सकते हैं। एसटी वर्ग के अभ्यर्थी न मिलने पर ये सीटें सामान्य वर्ग में बदल दी जाएंगी।

शिया में बीएससी की काउंसलिंग 21 से

important information about lucknow college

शिया पीजी कॉलेज में 21 जुलाई से काउंसलिंग शुरू होगी। बीएससी मैथ्स के सभी अभ्यर्थी और बीएससी बायो के छात्रों की काउंसलिंग 21 जुलाई को शिया कॉलेज के सीतापुर रोड स्थित कैंपस में संपन्न होगी।
 
बीएससी बायो की छात्राओं की काउंसलिंग 23 जुलाई को होगी। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसएम नकवी के अनुसार दोनों पाठ्यक्रमों की कटऑफ कॉलेज की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।

बीएससी मैथ्स की मेरिट इंडेक्स कटऑफ 76.483 है जबकि बीएससी बायो में ब्वॉयज की मेरिट इंडेक्स 71.194 तथा गर्ल्स की 85.688 है। काउंसलिंग के लिए सभी अभ्यर्थियों को सभी प्रमाण पत्रों के साथ कॉलेज पहुंचना होगा।

वहीं जेएनपीजी में श्री जेएनपीजी कॉलेज ने गुरुवार को एमकॉम प्योर और अप्लाइड इकोनॉमिक्स की पहली कटऑफ जारी कर दी है।

कॉलेज के प्रवेश समन्वयक डॉ. अरुण कुमार मिश्र के अनुसार एमकॉम की पहली कटऑफ 21 जुलाई तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान चयनित अभ्यर्थियों को 21 जुलाई तक अपनी फीस www.jnpg.org.in में जाकर ऑनलाइन जमा करनी होगी।

इसके बाद वाणिज्य संकाय में सुबह 10 बजे से दे बजे के बीच 21 और 22 जुलाई को अपने डॉक्यूमेंट सत्यापित कराने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed