{"_id":"12dcb728a6d9552387c686ee31ad8c7b","slug":"important-imformation-on-net-paper","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब यूजीसी नहीं लेगा नेट की परीक्षा","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
अब यूजीसी नहीं लेगा नेट की परीक्षा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 04 Aug 2014 05:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (यूजीसी) ने इस बार नेशनल एजिबिलिटी टेस्ट (नेट) की जिम्मेदारी सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) को सौंप दी है।
विज्ञापन
सन 1989 से यूजीसी यह परीक्षा आयोजित कर रहा है। इस साल दिसंबर में होने वाली नेट परीक्षा की जिम्मेदारी यूजीसी ने सीबीएसई बोर्ड को सौंप दी है।
यूजीसी ही तैयार करेगा पेपर
पहले की तरह नेट का पेपर यूजीसी ही तैयार करेगा। सीबीएसई को केवल नेट परीक्षा करवाने की जिम्मेदारी दी गई है। इस पूरी परीक्षा के दौरान यूजीसी का स्टाफ अपनी भागीदारी दर्ज कराता रहेगा।
विज्ञापन
यूजीसी द्वारा सीबीएसई को यह जिम्मेदारी आउटसोर्सिंग की व्यवस्था अपनाते हुए दी गई है। नेट की परीक्षा साल में दो बार होती है। इसे 80 विषयों में कंडक्ट किया जाता है और जिसमें औसतन 50,000 स्टूडेंट्स बैठते हैं।
विज्ञापन