फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   important decisions taken in uptu acedemic council

UPTU में कई बड़े बदलाव, पढ़िए यहां

Sun, 29 Jun 2014 09:23 PM IST
आशीष कुमार त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
आशीष कुमार त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 29 Jun 2014 09:23 PM IST
विज्ञापन
important decisions taken in uptu acedemic council

उप्र प्राविधिक विश्वविद्यालय (यूपीटीयू) अब एक पेपर में भी दस नंबर का ग्रेस देगा। यह अहम फैसला शनिवार को एकेडमिक काउंसिल की बैठक में किया गया।

विज्ञापन


हालांकि तीन विषयों में फेल होने पर ग्रेस में दस नंबर दिए जाते रहे हैं।

इससे प्रदेश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों के करीब 4 हजार से अधिक स्टूडेंट्स को फायदा मिलेगा। वहीं एक अन्य महत्वपूर्ण फैसला एमटेक कोर्सेज में दाखिले को लेकर किया गया।
विज्ञापन


अब इसकी काउंसलिंग भी बीटेक के साथ ही होगी। इंजीनियरिंग कॉलेजों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए 700 विजिटिंग प्रोफेसर रखे जाएंगे। सत्र 2014 के शैक्षिक कैलेंडर को भी पास कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अकेडमिक काउंसिल में हुए अहम फैसले

important decisions taken in uptu acedemic council

कुलपति डॉ. आरके खांडल की अध्यक्षता में हुई एकेडमिक काउंसिल की बैठक में स्टूडेंट्स को बड़ी राहत देते हुए एक पेपर में भी अधिकतम दस नंबर का ग्रेस देने का फैसला किया गया।

बैठक में बताया गया कि अभी स्टूडेंट्स को तीन विषयों में फेल होने पर दस नंबर का ग्रेस दिया जा रहा है। मगर एक विषय में उन्हें ग्रेस के पांच से अधिक नंबर नहीं दिए जाने की बाध्यता है।

एकेडमिक काउंसिल ने इस बाध्यता को खत्म करने का फैसला किया। गौरतलब है कि स्टूडेंट्स बीते दिनों इस मांग को लेकर यूपीटीयू में विरोध प्रदर्शन भी कर चुके हैं।

मगर रजिस्ट्रार का पद खाली होने के कारण एकेडमिक काउंसिल की बैठक नहीं हो पा रही थी।

पहली ही बैठक में स्टूडेंट्स को राहत

important decisions taken in uptu acedemic council

अब शासन की ओर से रजिस्ट्रार भेजे जाने के बाद पहली ही बैठक में स्टूडेंट्स को राहत दे दी गई।

वहीं  राजधानी में सीतापुर रोड स्थित आईईटी व कानपुर स्थित एचबीटीआई में दो नए कोर्स शुरू करने पर भी विचार किया गया। जल्द ही ये कोर्स शुरू कर दिए जाएंगे।

वहीं ऐसे इंजीनियरिंग कॉलेज जो बंद हो रहे हैं उन्हें बीच सत्र में न बंद किया जाए, इसके लिए पुख्ता नियम बनाने पर भी विचार-विमर्श हुआ।

जुलाई-अगस्त में ही एमटेक काउंसलिंग

important decisions taken in uptu acedemic council

इस बार एमटेक कोर्सों में दाखिले के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया जल्दी शुरू की जाएगी। इसे जुलाई-अगस्त में बीटेक कोर्सेज में दाखिले की काउंसलिंग के साथ ही पूरा किया जाएगा।

दूसरी तरफ, सदस्यों ने यह भी कहा कि स्टूडेंट्स को ट्रांसफर करते समय उनके सामने इंजीनियरिंग कॉलेजों की चॉइस रखी जाए और कहां किस कॉलेज में किस ब्रांच की कितनी सीटें खाली हैं यह दिखाकर ही उन्हें दूसरे कॉलेज में ट्रांसफर किया जाए।

अभी तक एमटेक की काउंसलिंग अक्तूबर तक हो पाती थी।

जल्द तय होगा विजिटिंग प्रोफेसर का मानदेय

important decisions taken in uptu acedemic council

यूपीटीयू इंजीनियरिंग कॉलेजों में फैकल्टी की कमी को दूर करने के लिए 700 विजिटिंग प्रोफेसरों की नियुक्ति करेगी।

यूपीटीयू की वेबसाइट पर इन विजिटिंग प्रोफेसरों की सूची अपलोड होगी। जल्द ही इनका मानदेय भी तय कर दिया जाएगा।

यूपीटीयू में टीचर्स ट्रेनिंग फेलोशिप की व्यवस्था भी शुरू कर दी गई है। इंजीनियरिंग कॉलेजों में पढ़ाने वाले 100 टीचर्स इस फेलोशिप की मदद से रिसर्च कर सकेंगे।

अब सोने-चांदी के मेडल नहीं, कैश प्राइज मिलेगा

important decisions taken in uptu acedemic council

दीक्षांत समारोहों में टॉप करने वाले स्टूडेंट्स को गोल्ड व सिल्वर मेडल देने के बजाय कैश प्राइज देने का फैसला किया गया।

फिलहाल इस फैसले को कार्यपरिषद की बैठक में रखा जाएगा उसके बाद इसे लागू किया जाएगा। अभी तक यूपीटीयू स्टूडेंट्स को असली 22 कैरेट सोने व चांदी के मेडल देता रहा है।

इससे स्टूडेंट को इनके चोरी होने का डर लगा रहता है। फैसला किया गया अब उन्हें जो मेडल दिया जाएगा वह केवल सांकेतिक मेडल होगा।

खुलेगा डिजाइनिंग इंस्टीट्यूट

important decisions taken in uptu acedemic council

यूपीटीयू के नोएडा स्थित सेकंड कैम्पस में स्टूडेंट्स के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइनिंग खोला जाएगा।

इससे उन्हें इनोवेटिव व वोकेशनल कोर्सेज के साथ डिजाइनिंग की पढ़ाई करने का भी मौका मिलेगा। बैठक में इस प्रस्ताव पर चर्चा की गई।

इसके अलावा, बीटेक में इस सत्र से साइबर सिक्योरिटी भी पढ़ाई जाएगी। बैठक में इस पर मुहर लगा दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed