फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   important dates for bed exam.

B.Ed ENTRANCE: फॉर्म और परीक्षा की डेट देखें यहां

Fri, 02 Jan 2015 09:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 02 Jan 2015 09:02 PM IST
विज्ञापन
important dates for bed exam.

राज्य स्तरीय बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के फॉर्म 10 फरवरी से 10 मार्च के बीच भरे जाएंगे। प्रवेश परीक्षा 20 से 25 अप्रैल के बीच होगी। राज्य स्तरीय बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन करने जा रहे लविवि की ओर से इस संबंध में प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है।

विज्ञापन


प्रदेश भर के बीएड संस्थानों में दाखिले के लिए होने वाली बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा की जिम्मेदारी इस साल लखनऊ विश्वविद्यालय को सौंपी गई है।

विश्वविद्यालय में प्रवेश परीक्षा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। बीएड प्रवेश परीक्षा के कोऑर्डिनेटर प्रो. वाई के शर्मा ने प्रवेश परीक्षा के लिए प्रस्ताव शासन को भेज दिया है।
विज्ञापन


प्रवेश परीक्षा के फॉर्म 10 फरवरी से मिलने शुरू होंगे। आवेदन ऑनलाइन प्रक्रिया पर आधारित होगा। प्रवेश परीक्षा के आवेदन फॉर्म 10 मार्च के बीच भरे जा सकेंगे। इसके बाद प्रवेश परीक्षा का आयोजन 20 से 25 अप्रैल के बीच करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेजों को दिया लॉगइन आईडी और पासवर्ड
परीक्षा फॉर्म भरने के लिए डिग्री कॉलेजों को लॉगइन आईडी और पासवर्ड दिए गए हैं। दूसरी ओर लविवि के स्टूडेंट्स के परीक्षा फॉर्म एलयू-ईएक्सएएम डॉट इन पर जाकर भरे जा सकेंगे।

एलयू के ऑनलाइन एग्जाम फॉर्म 6 से

important dates for bed exam.

लखनऊ विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षाओं के ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म छह जनवरी से भरे जाएंगे। परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 31 जनवरी है।

इस साल लविवि में पहली बार यह शुरुआत हुई है। कॉलेज के साथ ही लविवि परिसर के स्टूडेंट्स को भी परीक्षा फॉर्म भरने होंगे। अभी तक केवल कॉलेज के स्टूडेंट्स को ही परीक्षा फॉर्म भरने पड़ते थे।

विश्वविद्यालय परिसर के स्टूडेंट्स के डाटा के आधार पर प्रवेश पत्र जारी कर दिए जाते थे। विश्वविद्यालय में पिछले काफी समय से ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की कवायद चल रही थी। विश्वविद्यालय में हर साल ऑफलाइन परीक्षा फॉर्म भरवाए जाते थे।

इसमें कई कॉलेजों निर्धारित संख्या से ज्यादा परीक्षा फॉर्म भरने की शिकायत भी दर्ज की जाती है। कई कॉलेजों में तो निर्धारित सीट से ज्यादा दाखिले ले लिए जाते हैं। परीक्षा फॉर्म भरने के बाद इसका खुलासा होने पर स्टूडेंट्स के भविष्य पर संकट खड़ा हो जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed