{"_id":"6ea4d9d789074e3074a3fbe8af27f0ac","slug":"iits-nits-schedule-of-admission-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआईटी, एनआईटी में एडमिशन का शेड्यूल तय","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
आईआईटी, एनआईटी में एडमिशन का शेड्यूल तय
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 09 Nov 2015 12:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआईटी की अहर्ताकारी और एनआईटी, ट्रिपल आईटी, जीएफटी में एडमिशन की संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन का आयोजन 4 अप्रैल 2016 को होगा। इस पर मानव संसाधन विकास मंत्रालय की मुहर लग गई है। ऑनलाइन आवेदन फार्म भरने का विस्तृत शेड्यूल जल्द ही जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
दिसंबर से ही फार्म भरने की प्रक्रिया शुरू होगी। प्रवेश परीक्षा और एडमिशन के पैटर्न में बदलाव नहीं किया गया है। पहले की तरह इंटरमीडिएट के 40 फीसदी और जेईई मेन के 60 फीसदी मार्क्स को मिलाकर ही एनआईटी, ट्रिपल आईटी, जीएफटी में एडमिशन की मेरिट लिस्ट जारी होगी।
विज्ञापन
सत्र 2016-17 में सिंगल एंट्रेंस टेस्ट कराने का प्रस्ताव खारिज हो गया है। जेईई मेन में एक से दो लाख रैंक हासिल करने वाले स्टूडेंट अब जेईई एडवांस का रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। इससे पहले डेढ़ लाख रैंक पाने वाले स्टूडेंटों को मौका मिलता था। इसका आयोजन 22 मई को होना है।
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर परिक्षेत्र के जेईई चेयरमैन प्रो. एसएन सिंह ने बताया कि एडवांस की रजिस्ट्रेशन के लिए सामान्य, ओबीसी स्टूडेंटों से 2000 रुपये फीस ली जाएगी। एससी, एसटी, फिजिकली डिसेबिल्ड, सभी संवर्ग की लड़कियों और ट्रांसजेंडर से 1000 रुपये शुल्क देना होगा। जेईई मेन का रिजल्ट 27 अप्रैल के आसपास आ जाएगा, फिर जेईई एडवांस की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए चार दिन का समय दिया जाता है।