फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   iit studets to launch placement website

घर बैठे ट्रेनिंग फिर प्लेसमेंट भी कराएगी ये वेबसाइट

Wed, 16 Sep 2015 01:58 PM IST
शैलेश अरोड़ा, अमर उजाला/लखनऊ
शैलेश अरोड़ा, अमर उजाला/लखनऊ Updated Wed, 16 Sep 2015 01:58 PM IST
विज्ञापन
iit studets to launch placement website

इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी का ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट विभाग अब ऑनलाइन प्रक्रिया से प्लेसमेंट बढ़ाएगा। इसके लिए विभाग ने अपनी वेबसाइट तैयार कराई है। इसी हफ्ते वेबसाइट को लॉन्च कर दिया जाएगा। वेबसाइट शुरू होने के बाद विभिन्न कम्पनियां और कॉलेज के स्टूडेंट्स एक ही प्लेटफॉर्म पर आ जाएंगे।

विज्ञापन


इससे एक तरफ जहां कम्पनी को अपने काम के अनुरूप स्टूडेंट्स ढूंढना आसान होगा वहीं स्टूडेंट्स अपना बायोडाटा भी इस पर अपलोड कर सकेंगे। इतना ही नहीं कम्पनियां चयन से पहले वेबसाइट पर ही अपना जॉब डिस्क्रिप्शन दे देंगी जिसे देखकर छात्र-छात्राएं तय कर लेंगे कि उनको उसके साक्षात्कार में शामिल होना है या नहीं।
विज्ञापन


इस वेबसाइट की एक खास बात ये है कि इसे कॉलेज के ही तीन छात्रों ने विकसित किया है। इसमें से टीम के समन्वयक पियूष बालियान कम्प्यूटर साइंस के अंतिम वर्ष जबकि ललित मिश्रा और हिमांशु कुमार तृतीय वर्ष के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेबसाइट की डिजाइनिंग इसी कॉलेज के दो एल्यूमनाई शिवम पटेल और रुचिका भार्गव ने की है। ये दोनों इस समय यूएसए में कार्यरत हैं।

बढ़ जाएगी कम्पनियों की विजिट

iit studets to launch placement website

इस वेबसाइट पर छात्रों को भी अलग लॉग-इन दी जाएगी। इसके माध्यम से वह अपना बायोडाटा वेबसाइट पर अपलोड कर देंगे। कम्पनी अपनी लॉग-इन के माध्यम से छात्रों का बायोडाटा देख सकेगी।

इसकी जानकारी कंपनी कॉलेज के प्लेसमेंट विभाग को देगी जिसके बाद कॉलेज केवल उन्हीं स्टूडेंट्स के लिए अलग से भी चयन प्रक्रिया करा सकेंगे जिन्हें कम्पनी चाहती है। अभी केवल वही कम्पनियां कॉलेज आती हैं जिनसे कॉलेज संपर्क करता है।

लेकिन वेबसाइट से यहां अन्य कम्पनियों का आना भी शुरू हो जाएगा। कम्पनियों को वेबसाइट पर कॉलेज के प्लेसमेंट्स और छात्रों के बायोडाटा से रिजल्ट का भी पता रहेगा। ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के प्रभारी डॉ. मनीष गौड़ ने बताया कि इससे सभी तरह के स्टूडेंट्स को उनकी क्षमता के अनुसार कम्पनी में जगह मिल जाएगी।

ऐसी व्यवस्था भी की जाएगी कि विभिन्न कम्पनियों में आने वाली नौकरियों की जानकारी भी वेबसाइट पर फ्लैश होती रहे। पंजीकृत स्टूडेंट्स को जानकारियां एसएमएस के माध्यम से भी मिलेंगी।

वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से होंगे साक्षात्कार

iit studets to launch placement website
डॉ. मनीष ने बताया कि बहुत सी कम्पनियां, कॉलेज में प्लेसमेंट के लिए नहीं आती। इन कम्पनियों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से साक्षात्कार की सुविधा उपलब्ध है। जब ये कम्पनियां और छात्र दोनों वेबसाइट पर पंजीकृत होंगे तो ऐसी कम्पनियों के साथ ऑनलाइन साक्षात्कार कराए जाएंगे। इससे स्टूडेंट्स के सामने विकल्प बढ़ जाएंगे।
कम्पनी को अपने काम के अनुरूप स्टूडेंट्स को ढूंढना होगा आसान।

वैसे तो कॉलेज हर साल प्लेसमेंट के लिए विभिन्न कम्पनियों से संपर्क करते हैं। इसके बाद कम्पनी उनसे अपनी जरूरत बताती है जिसके हिसाब से प्लेसमेंट विभाग स्टूडेंट्स को सूचना देता है कि कौन उसके प्लेसमेंट में शामिल हो सकता है।

कम्पनी अपना जॉब डिस्क्रिप्शन जैसे पद का नाम, काम, अर्हता, उम्र, पैकेज आदि की जानकारी ई-मेल से देती है। फिर विभाग इसकी सूचना छात्रों तक पहुंचाता है।

लेकिन वेबसाइट शुरू होने के बाद ये सब आसान हो जाएगा। कम्पनी इस पर अपना पंजीकरण कर खुद ही पूरा जॉब डिस्क्रिप्शन वेबसाइट पर अपलोड कर देगी। इसके बाद जो स्टूडेंट्स साक्षात्कार में शामिल होना चाहते हैं वह भी अपना पंजीकरण करा लेंगे। निर्धारित तिथि पर कम्पनी कॉलेज आएगी और छात्र-छात्राएं कैम्पस प्लेसमेंट में शामिल हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed