पढ़ाई करते ही मिली 10 लाख रुपये महीने की नौकरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीटेक, बीटेक-एमटेक डुवल डिग्री प्रोग्राम, एमएससी और पीएचडी की पढ़ाई पूरी करते ही आईआईटियंस पर लक्ष्मी बरसी हैं। अमेरिका की गोल्ड मैन शस कंपनी सालाना 1 करोड़ 20 लाख रुपये का वेतन पैकेज ऑफर किया है।
यानी आईआईटियंस को प्रतिमाह 10-10 लाख रुपये का वेतन पैकेज मिलेगा। सबसे ज्यादा डिमांड बीटेक-एमटेक डुवल डिग्री प्रोग्राम के स्टूडेंटों की है।
आईआईटी कानपुर के पहले फेज का कैंपस सेलेक्शन मंगलवार से शुरू हुआ। यह सिलसिला 25 जनवरी तक चलेगा, फिर फरवरी, मार्च और अप्रैल में दूसरे चरण की प्लेसमेंट प्रक्रिया शुरू होगी।
पहले दिन ही अमेरिका की इनवेस्ट बैंकिंग और सिक्योरिटी क्षेत्र की मशहूर कंपनी गोल्ड मैन शस ने रिटेन टेस्ट कराया। जीडी और पीआई कराके देररात स्टूडेंटों का सेलेक्शन किया।
1869 में स्थापित इस कंपनी ने कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के स्टूडेंट को सालाना 1 करोड़ 20 लाख रुपये का वेतन पैकेज ऑफर किया है। हालांकि आईआईटी प्रशासन ने मोटा वेतन पैकेज पाने वाले स्टूडेंट के नाम का खुलासा नहीं किया है।
स्नैपडील भी करेगी सेलेक्शन
स्विटजरलैंड में फाइनेंशियल बैंकिंग की कंपनी क्रेडिट स्विफ ने भी आईआईटियंस का रिटेन टेस्ट, जीडी और पीआई कराया। इस कंपनी के रिजल्ट देर रात घोषित किए गए। इस कंपनी ने भी सालाना एक करोड़ रुपये का वेतन पैकेज ऑफर किया है।
अमेरिका की इनवेस्टमेंट मैनेजमेंट कंपनी वर्ल्ड क्वांट ने भी रिटेन टेस्ट, जीडी और इंटरव्यू कराके अच्छा वेतन पैकेज ऑफर किया है। गुरुवार को ही ई-कॉमर्स पोर्टल की मशहूर कंपनी स्नैपडील भी आईआईटियंस का कैंपस सेलेक्शन करेगी।
अमेरिका की सिटी बैंक भी प्लेसमेंट प्रक्रिया में हिस्सा ले रही है। यह कंपनी 3 दिसंबर को रिटेन टेस्ट, जीडी और पीआई कराके स्टूडेंटों को सेलेक्ट करेगी।
इन कोर्स के स्टूडेंट्स का प्लेसमेंट
बीटेक, बीटेक-एमटेक डुवल डिग्री प्रोग्राम, बीएस, बीएस-एमएस डुवल डिग्री प्रोग्राम, एमएससी, एमबीए, एमडैस, पीएचडी।
सत्र 2014-15 के 1400 स्टूडेंटों का कैंपस सेलेक्शन होगा। इसके लिए नेशनल और मल्टीनेशनल की करीब 250 कंपनियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।
बारिश से बिगड़ा कैंपस सेलेक्शन का शेड्यूलआंधी, बारिश और ओलावृष्टि का असर आईआईटी के पहले दिन के कैंपस सेलेक्शन पर भी पड़ा। रिटेन टेस्ट, जीडी और पर्सनल इंटरव्यू (पीआई) की प्रक्रिया देर से शुरू हो सकी।
आईआईटी कैंपस पहुंचने में समय लग गया। चेन्नई के एक कंपनी के इंटरव्यू करने का शेड्यूल भी बदला है।