फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   iit roorkee student got big salary package.

IIT रुड़की के छात्र को मिला 1.80 करोड़ का पैकेज

Sun, 07 Dec 2014 01:01 PM IST
अंकित कुमार गर्ग / अमर उजाला, रुड़की
अंकित कुमार गर्ग / अमर उजाला, रुड़की Updated Sun, 07 Dec 2014 01:01 PM IST
विज्ञापन
 iit roorkee student got big salary package.

आईआईटी रुड़की में कंप्यूटर साइंस शाखा के छात्र को एक कंपनी ने अमेरिका में एक करोड़ 80 लाख सालाना का वेतन पैकेज दिया है। यह पिछले साल मिले सबसे बड़े पैकेज के दोगुने से अधिक है।

विज्ञापन


अब तक 90 कंपनियां साक्षात्कार के लिए संस्थान पहुंच चुकी हैं। इस बार पिछले साल के मुकाबले ज्यादा तेजी से छात्रों को प्लेसमेंट मिल रहा है। अनुमान है इस बार यह संस्थान नया कीर्तिमान स्थापित करने में सफल होगा।
विज्ञापन


आईआईटी परिसर में सात दिनों से प्लेसमेंट प्रक्रिया चल रही है। इस अवधि में विभिन्न कंपनियों ने 402 छात्रों को चयनित किया है। गत वर्ष इतनी अवधि में चयनित छात्रों की संख्या 250 ही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्थान के प्रशिक्षण और प्लेसमेंट इंचार्ज प्रो. एनपी पाढ़ी ने बताया पिछले साल संस्थान के 1113 छात्रों का प्लेसमेंट हुआ था।

विदेश की नौकरी में रिकॉर्ड बढ़त

 iit roorkee student got big salary package.

उन्होंने बताया कि पिछले साल अंतरराष्ट्रीय प्लेसमेंट में सर्वाधिक 75 लाख रुपए का पैकेज और घरेलू में सर्वाधिक 32 लाख था। इस बार अब तक घरेलू प्लेसमेंट 34 लाख तक का मिल चुका है।

अंत तक करीब 250 कंपनियों के यहां पहुंचने का अनुमान है, जबकि पिछले साल 197 कंपनियां आई थीं। जिस तरह से देश और विदेश की कंपनियों ने तेजी के साथ आईआईटी रुड़की के छात्रों का चयन किया है।

उससे लग रहा है कि विदेशों में भी इस बार सर्वाधिक छात्रों को नौकरी मिलने वाली है। पिछले साल इस स्तर पर 27 छात्रों के प्लेसमेंट हुए थे, जबकि इस बार महज सात दिन में 11 प्लेसमेंट हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed