फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   iit roorkee student call for iim.

IIT रुड़की के पांच छात्रों को आया IIM का बुलावा

Sat, 03 Jan 2015 08:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 03 Jan 2015 08:02 PM IST
विज्ञापन
iit roorkee student call for iim.

आईआईटी रुड़की के पांच छात्रों को कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) नतीजों के आधार पर देश के सर्वेश्रेष्ठ प्रबंधन संस्थान आईआईएम अहमदाबाद से बुलावा आया है। पिछले साल भी कई युवाओं को अहमदाबाद में दाखिला मिला था। इस संस्थान में दाखिला चुनौतीपूर्ण माना जाता है।

विज्ञापन


भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) अहमदाबाद ने शुक्रवार को कैट नतीजों की परसेंटाइल के आधार पर सभी श्रेणियों की कटऑफ जारी कर दी। सामान्य श्रेणी की कटऑफ 99.67, अन्य पिछड़ा वर्ग की कटऑफ 96.42, अनुसूचित जाति की कटऑफ 90.68, अनुसूचित जनजाति की कटऑफ 81.10 और विकलांग श्रेणी के कटऑफ 86.76 परसेंटाइल रही।
विज्ञापन


परसेंटाइल के आधार पर आईआईटी रुड़की के छात्र अंकित श्रीवास्तव, चंद्रेश सुभाष चंद, साप्ते प्रजाक्ता संजय, सोनल माहेश्वरी और निशीथ मिश्रा को आईआईएम अहमदाबाद से बुलावा मिल गया है। अब उन्हें आगे की चयन प्रक्रिया में हिस्सा लेना होगा, जिसके बाद अंतिम मेरिट जारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने चढ़ी सफलता की सीढ़ी

iit roorkee student call for iim.

अंकित श्रीवास्तव : सामान्य श्रेणी में अंकित ने कुल 99.81 परसेंटाइल हासिल की है। परीक्षा के प्रथम भाग में 99.50 और द्वितीय भाग में 99.49 परसेंटाइल शामिल है।
चंद्रेश सुभाष चंद : सामान्य श्रेणी में चंद्रेश ने कुल 99.79 परसेंटाइल हासिल की। उन्होंने प्रथम भाग में 99.96 व द्वितीय भाग में 96.61 परसेंटाइल हासिल की।
साप्ते प्रजाक्ता संजय : अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी में प्रजाक्ता ने 99.30 परसेंटाइल हासिल की। इसमें प्रथम भाग में 96.06 और द्वितीय भाग में 99.75 परसेंटाइल शामिल है।
सोनल माहेश्वरी : सामान्य श्रेणी की छात्रा सोनल ने परीक्षा में कुल 99.89 परसेंटाइल प्राप्त किया। प्रथम भाग में 99.57 और द्वितीय भाग में 99.72 परसेंटाइल हासिल की।
निशीथ मिश्रा : सामान्य श्रेणी में निशीथ ने कुल 99.81 स्कोर हासिल किया है। इसमें परीक्षा के प्रथम भाग में 99.82 और द्वितीय भाग की 98.51 परसेंटाइल शामिल है।

इनका है कहना
आईआईएम अहमदाबाद में अब ग्रुप डिस्कशन नहीं होता है। अब इन चयनित छात्रों को राइटिंग एसेसमेंट टेस्ट(डब्ल्यूएटी) और साक्षात्कार से गुजरना पड़ेगा। इसमें सामान्य ज्ञान और विश्लेषण की परख की जाएगी। इसलिए अभी भी राह थोड़ी मुश्किल है।
-अमित मित्तल, अकादमिक निदेशक, कॅरियर लांचर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed