फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   iit roorkee cutoff down.

504 में से 62 आने पर मिलेगा आईआईटी का टिकट

Sun, 14 Jun 2015 05:46 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 14 Jun 2015 05:46 PM IST
विज्ञापन
iit roorkee cutoff down.

इंजीनियरिंग की सबसे मुश्किल प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस का परिणाम आने से ठीक पहले आईआईटी बांबे ने क्वालिफाइंग कटऑफ गिरा दिया।

विज्ञापन


बेहद मुश्किल पेपर के चलते आईआईटी ने यह फैसला लिया है। इससे एससी वर्ग का 504 में से महज 62 अंक लाने वाला अभ्यर्थी भी आईआईटी के लिए क्वालिफाई होगा। पहले इस वर्ग के लिए यह क्राइटेरिया 89 अंक था।

आईआईटी बांबे की ओर से जारी रिवाइज क्वालिफाइंग कटऑफ के मुताबिक 504 अंकों की इस परीक्षा में अब सामान्य अभ्यर्थी को 177 के बजाय महज 124 अंकों पर योग्य माना जाएगा। ओबीसी अभ्यर्थी 504 में से 159 के बजाय 112 अंकों पर क्वालिफाई होगा।
विज्ञापन


एससी, एसटी, सामान्य विकलांग, ओबीसी विकलांग, एससी विकलांग, एसटी विकलांग अभ्यर्थी को अब जेईई एडवांस क्वालिफाई करने के लिए 504 में से 89 अंकों के बजाय महज 62 अंक लाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


12वीं मुश्किल, आईआईटी हुई आसान

क्वालिफाइंग कटऑफ डाउन होने के बाद अब जेईई एडवांस का मुकाबला पास होने के नजरिए से 12वीं की बोर्ड परीक्षा से भी आसान हो गया है। बोर्ड परीक्षा में 500 अंकों में से 165 अंक लाने पर उत्तीर्ण माना जाता है लेकिन आईआईटी की प्रवेश परीक्षा में महज 62 अंकों तक ही क्वालिफाई माना जाएगा।

अविरल क्लासेज के निदेशक एवं इंजीनियरिंग विशेषज्ञ डीके मिश्रा के मुताबिक लंबे समय बाद आईआईटी में इस तरह का बदलाव सामने आया है। भविष्य में क्या क्राइटेरिया होगा, कहना मुश्किल है। वीआर क्लासेज के एमडी वैभव राय के मुताबिक क्वालिफाई करने वाले छात्र मेरिट की दौड़ में शामिल हो जाएंगे। बलूनी क्लासेज के एमडी विपिन बलूनी के मुताबिक यह बड़ी राहत की बात है, छात्र मुश्किल पेपर की वजह से परेशान थे।

विषयवार भी गिराई कटऑफ

आईआईटी ने ओवरऑल अंकों के साथ ही विषयवार भी कटऑफ गिरा दी है। पहले सामान्य अभ्यर्थी को फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स में 168 में से 17 अंकों पर क्वालिफाई होना था जो कि अब 12 से भी कम यानी 11.76 पर क्वालिफाई कर जाएगा।


ओबीसी अभ्यर्थी अब प्रति विषय 168-168 अंकों में से 16 के बजाय 11 अंकों पर क्वालिफाई हो जाएगा। एससी, एसटी, सामान्य विकलांग, एससी विकलांग, एसटी विकलांग के अभ्यर्थी अब विषयवार 8.4 के बजाय 5.9 अंकों पर क्वालिफाई होंगे। इससे कम अंक आने पर वह अनुत्तीर्ण मान लिए जाएंगे।

किस श्रेणी को कितने अंक जरूरी
श्रेणी - पहले - अब
सामान्य - 177 - 124
ओबीसी - 159 - 112
एससी - 89 - 62
एसटी - 89 - 62
सामान्य विकलांग - 89 - 62
ओबीसी विकलांग - 89 - 62
एससी विकलांग - 89 - 62
एसटी विकलांग - 89 - 62
प्रिपरेट्री कोर्स - 45 - 31

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed