फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   iit research centre to start in lucknow

यूपी के इस शहर में खुलेगा आईआईटी का रिसर्च सेंटर

Thu, 17 Sep 2015 02:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 17 Sep 2015 02:21 PM IST
विज्ञापन
iit research centre to start in lucknow

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर का रिसर्च सेंटर लखनऊ में खुलेगा। इसके लिए आईआईटी ने उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड (यूपीएसआईडीसी) से 20 एकड़ जमीन मांगी है।

विज्ञापन


इसी सिलसिले में मुख्य सचिव आलोक रंजन ने 22 सितंबर को लखनऊ में मीटिंग भी बुलाई है। इसमें निदेशक प्रो. इंद्रनील मन्ना भी शामिल होंगे। रिसर्च सेंटर बनाने का लक्ष्य वर्ष 2016 निर्धारित है।
विज्ञापन


आईआईटी कानपुर ने औद्योगिक इकाइयों के साथ मिलकर तकनीक विकसित करने का फैसला किया है। इसीलिए इनक्यूबेशन सेंटर एंड इंटरप्रेन्योर पार्क लखनऊ में स्थापित करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


निदेशक प्रो. इंद्रनील मन्ना का कहना है कि आईआईटी कानपुर कैंपस में रिसर्च की बेहतर सुविधा है लेकिन पर्याप्त जगह नहीं मिल सकी। अमौसी एयरपोर्ट लखनऊ के आसपास स्थापित होने वाले इस सेंटर पर सिर्फ रिसर्च की व्यवस्था रहेगी।

इन क्षेत्रों में होगी रिसर्च

iit research centre to start in lucknow

नई तकनीक की मशीन और सेंसर विकसित होंगे। इनका प्रोटोटाइप बनाकर फील्ड ट्रायल किया जाएगा। फिर प्रोडक्ट बाजार में लाने की कोशिश होगी। सस्ती और अच्छी तकनीक विकसित करने की रणनीति बनी है।

अभी रिसर्च हो रहे हैं लेकिन धरातल पर नहीं आ पा रहे। इस सेंटर की मदद से रिसर्च को धरातल पर लाया जाएगा। रिसर्च सेंटर की जमीन जल्द मिलने की उम्मीद है, क्योंकि मुख्य सचिव ने मीटिंग बुलाकर जल्द ही जमीन देने का भरोसा दिलाया है।

हेल्थ,इनवायरमेंट, एनर्जी, ग्राउंड वाटर, डिजिटल वर्ल्ड, इलेक्ट्राक्निस सिस्टम, कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी, आटो मोबाइल, एसेसरीज,रोबोटिक, सोलर एनर्जी के क्षेत्र में रिसर्च होगी।

कानपुर एयर कनेक्टिविटी से नहीं जुड़ा है। इस कारण विदेशी विश्वविद्यालय के विज्ञानी, शिक्षक नहीं आ पाते हैं। मल्टीनेशनल कंपनियों और औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधि भी आने से कतराते हैं।

लखनऊ में सेंटर खुलने से एयर कनेक्टिविटी मिल जाएगी। बाहर से विज्ञानी, शिक्षक आएंगे। इसमें रिसर्च प्रोजेक्ट के स्टूडेंट भी शामिल रहेंगे। ज्वाइंट प्रोग्राम चलेंगे, जिससे अच्छी तकनीक विकसित होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed