फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   iit mandi started two new pg courses

आईआईटी मंडी में शुरू होंगे दो नए कोर्स

Sun, 25 May 2014 05:07 PM IST
भूपेंद्र राणा/अमर उजाला, मंडी
भूपेंद्र राणा/अमर उजाला, मंडी Updated Sun, 25 May 2014 05:07 PM IST
विज्ञापन
iit mandi started two new pg courses

देश के 16वें भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मंडी (आईआईटी) ने अगस्त से दो नए स्नातकोत्तर प्रोग्राम शुरू करने का प्लान बनाया है। एमएससी इन केमिस्ट्री और एमटेक एनर्जी मैटीरियल प्रोग्राम शुरू करने को आईआईटी ने प्रक्रिया शुरू की है।

विज्ञापन


प्रदेश के साथ देश भर के छात्र प्रस्तावित प्रोग्राम में दाखिला ले सकेंगे। जिला मंडी के कमांद में करोड़ों रुपये से आईआईटी का आधारभूत ढांचा तैयार किया जा रहा है। साथ ही स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर के नए प्रोग्राम शुरू कर आईआईटी मंडी अपनी पहचान बनाने की ओर अग्रसर है।
विज्ञापन


आईआईटी ने अगस्त से एमएससी केमिस्ट्री और एमटेक एनर्जी मैटीरियल प्रोग्राम शुरू करने का प्लान बनाया है। इनमें दाखिला लेने को गाइड लाइन फाइनल की जाएगी।

एमएससी केमिस्ट्री प्रोग्राम की विशेषता फिजिकल केमिस्ट्री, नैनो साइंस, कार्बनिक और अकार्बनिक केमिस्ट्री रहेगी। एमटेक एनर्जी मैटीरियल में ऊर्जा क्षेत्र में आवश्यक पृष्ठभूमि बनाने के लिए प्रौद्योगिकी, उपकरणों, सामग्री का समावेश होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जुलाई 2009 में आईआईटी मंडी को वैकल्पिक तौर पर रुड़की आईआईटी कैंपस में शुरू किया गया था। इसके बाद आईआईटी को जुलाई 2010 में ट्रांजिट कैंप मंडी में शिफ्ट किया गया।

अभी तक आईआईटी मंडी में बीटेक, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और मंकेनिकल इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम चल रहे हैं। बीटेक का पहला बैच पिछले साल पास आउट हो चुका है।


इसमें सौ से अधिक छात्रों को डिग्रियां दी गईं। आईआईटी मंडी के निदेशक टिमोथी ए गोंजाल्विस ने एमएससी केमिस्ट्री और एमटेक एनर्जी मैटीरियल प्रोग्राम शुरू करने के लिए प्लान तैयार करने की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed