फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   IIT Kharagpur student prepares to attack on china market.

IIT खड़गपुर के पासआउट छात्र देंगे ड्रैगन को टक्कर

Sat, 15 Nov 2014 09:19 AM IST
सीमा शर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
सीमा शर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 15 Nov 2014 09:19 AM IST
विज्ञापन
IIT Kharagpur student prepares to attack on china market.

भारतीय बाजार में इलेक्ट्रॉनिक, होम एप्लांइसेज से लेकर बच्चों के खिलौनों तक में ड्रैगन का कब्जा है लेकिन आईआईटी खड़गपुर से पास आउट तीन छात्र चीनी मार्केट को टक्कर देने के लिए तैयार हैं। तीन दोस्त गूगल समेत अन्य बड़ी कंपनियों का लाखों का पैकेज छोड़ युवाओं के इन्नोवेशन को अंतरराष्ट्रीय मंच देने के लिए ट्रेड फेयर पहुंच गए हैं।

विज्ञापन


ट्रेड फेयर में यूं तो इन्नोवेशन पर आधारित पवेलियन होता है, लेकिन पहली बार भारतीय युवाओं की सोच, हुनर व काबिलियत को अंतरराष्ट्रीय मंच दिया गया है। खास बात यह है कि आधे दामों पर उपलब्ध 13 स्टॉल में भारतीय सोच की आधुनिक तस्वीर देखने को मिलेगी, जोकि आम लोगों की जिंदगी में सुविधाओं को बढ़ाएगी।
विज्ञापन


यहां पर आईआईटी खड़गपुर के पूर्व तीन छात्र सोमनाथ मेहर, अंकित व चंद्रेशखर अपनी the wit works store कंपनी लेकर पहुंचे हैं।

इनके मुताबिक, ड्रैगन भारतीय मार्केट में हावी है। ऐसे में यदि भारतीय अपनी सोच को मार्केट के आधार पर नहीं उतार सके तो फिर भारतीय बाजार धीरे-धीरे ओझल हो जाएंगे। वे अपने प्रोडक्ट नामी-गिरामी ऑनलाइन ई-कॉमर्स वेबसाइट के माध्यम से आम ग्राहकों तक पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने चीनी हेड फोन की तर्ज व दाम के आधार पर भारतीय डिजाइन तैयार किया है, जोकि बैग में रखने पर मुड़ेगा नहीं। इसके अलावा वे मोबाइल बैटरी आदि बनाने में भी लगे हुए हैं।

कार्बन डाईऑक्साइड से भगाएं मच्छर
यहां पर एक ऐसा डिजाइन है, जिससे आप मच्छरों से निजात पा सकते हैं। इसमें कार्बन डाईऑक्साइड का एक सिलेंडर होगा। रात को जैसे ही कार्बन डाईऑक्साइड बाक्स में जाएगी तो मच्छर उससे आकर्षित होकर अंदर आकर जल जाएगा।

आयोजकों के मुताबिक, नासा द्वारा तैयार इस प्रोडक्ट को वे भारतीय बाजार में ला रहे हैं। इसी के तहत अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान व मुंबई एयरपोर्ट ने भी इसे इंस्टॉल करवाया है। इसकी कीमत एक लाख रुपये है। यूपी सरकार इसे ऑर्डर कर रही है। जबकि एनडीएमसी की योजना पाइपलाइन में है।

अब मिनरल वाटर लेकर चलने की जरूरत नहीं
यहां मिनरल वाटर बोतल भी रखी गई है। आयोजकों का दावा है 500, 700 सौ व 1000 लीटर के साइज की बोतल की कीमत 500 रुपये से शुरू है। बीपीए फ्री प्लास्टिक से तैयार बोतल में आप कोई भी पानी डालें, वह शुद्ध होकर निकलेगा।

कार में फ्यूल की जानकारी देगा किट
अक्सर पेट्रोल पंप पर वाहन खड़ा होते ही कर्मी पूछते हैं कि कार में सीएनजी, पेट्रोल या डीजल क्या डालना है और आपको बार-बार बताना पड़ता है। हालांकि यहां ऐसा किट रखा गया है, जोकि फ्यूल किट से जोड़ दिया जाएगा, जैसे ही आप फ्यूल लिड खोलेंगे, उससे आवाज आएगी कि वाहन में कौन सा फ्यूल डालना है।

सेव वाटर किट से 70 फीसदी पानी की करें बचत
शहरों में लोग हरियाली के लिए तरसते हैं और कभी गमलों में पौधे लगाकर हसरत पूरी कर लेते हैं। गमलों में पौधे लगाना तो आसान है, लेकिन उसमें पानी कितना डालना है, इसकी जानकारी किसी को नहीं होती और पानी बर्बाद होता है।


इसके लिए यहां सेव वाटर किट रखी गई है, जिसे आप अपने 10 से लेकर 50 गमलों से जोड़ सकते हैं। आयोजकों का दावा है कि किट के साथ उपलब्ध टंकी में पानी की मात्रा गमलों के आधार पर तय होगी और प्रेशर भी। इससे गमलों में अधिक  पानी जाने से पौधे भी खराब नहीं होंगे, साथ ही लगभग 70 फीसदी पानी की बर्बादी भी बच जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed