आईआईटी दिल्ली में बनेगा सेल्फी खींचने का वर्ल्ड रिकॉर्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेल्फी का क्रेज युवाओं में लगातार बढ़ता जा रहा है। लोग सेल्फी के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाते हैं। उठने, बैठने, खाने पीने से लेकर बाथरूम तक की सेल्फी खींची जा रही है। ऐसे में आईआईटी दिल्ली के छात्रों ने सेल्फी का एक नया रिकॉर्ड बनाने का प्लान बनाया है।
दरअसल, दिल्ली आईआईटी के 1000 छात्रों ने एक साथ लेकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का निर्णय लिया है। आईआईटी के छात्र संचित सहगल ने बताया, "हम कुछ अलग करना चाहते हैं। करीब दो सप्ताह पहले मेरे दिमाग में आइडिया कि अब तक एक साथ सेल्फी लेने के लिये सिर्फ 250 लोगों का ही रिकॉर्ड है।
हमने सोचा कि हम एक फेसबुक पेज बनाएंगे और लोगों को इसमें शामिल होने के लिए पूछेंगे। फेसबुक के जारिये अब तक 3000 लोगों का सेल्फी में हिस्सा लेने के लिए रजिस्टेशन किया है। जबकि छात्र 1000 और उससे ज्यादा लोगों की एक साथ सेल्फी लेना चाहते हैं।
तो ऐसे ली जाएगी 1000 लोगों की सेल्फी
गिनीज बुक रिकॉर्ड के अनुसार अब तक रीले फैशन के अतंर्गत एक लंबी लाइन में सेल्फी लेने का रिकॉर्ड है। नियम के अनुसार जब एक व्यक्ति अपनी सेल्फी लेगा तो उसके बगल में ख़ड़ा व्यक्ति भी लेगा इसी तरह से लाइन में खड़े सभी जन अपनी अपनी सेल्फी लेंगे। प्रत्येक सेल्फी में हाथ की भी फोटो आनी जरूरी है।
प्रत्येक सेल्फी में दो लोगों की फोटो होनी जरूरी है इसके अलावा प्रत्येक प्रतिभागी की फोटो में पहले और आखिरी व्यक्ति की फोटो जरूर होनी चाहिए। सहगल ने बताया कि सेल्फी में प्रत्येक फोटो लगातार एक साथ ली जाएगी और दो सेल्फी लेने का अंतर मात्र 60 सेंकेड ही होगा।
इससे पहले भी वीडियोग्राफी में बहुत सारे रिकॉर्ड है तो हमें उन से कुछ हटकर करना होगा ताकि हम इस सेल्फी रिकॉर्ड से बाहर न हो जाए।
ये है सेल्फी का वर्ल्ड रिकॉर्ड
इसके साथ ही सेल्फी लेते समय कोई चूक न हो इसलिए 17-18 अक्टूबर को इसकी प्रैक्टिस भी की जाएगी। सहगल ने बताया कि हम इसके लिए तैयार हैं कि सेल्फी का वर्ल्ड बनाएं। वैसे भी सेल्फी लेना कोई कठिन काम नहीं है।
बता दें कि गिनीज बुक में अब तक ऑस्ट्रेलिया की दो कंपनियों के 279 लोगों का एक ही लाइन में खड़े होकर सेल्फी लेने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है और इससे पहले यूएस की जॉल काररोल यूर्निवसिटी के नाम 267 लोगों के एक ही लाइन में खड़े होकर सेल्फी लेने का रिकॉर्ड था। अब बारी भारत की है जहां आईआईटी के छात्र 1000 लोगों की सेल्फी लेंगे।
छात्रों ने बताया कि आईआईटी के वार्षिक उत्सव के पहले दिन सेल्फी इवेंट होगा। इसके बाद अन्य सभी कार्यक्रम होंगे। आईआईटी के इस कार्यक्रम में चेतन भगत भी पहुंचेंगे।