फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   iit delhi students innovation for upcoming era

IIT दिल्ली के स्टूडेंट्स की बेहतरीन खोज

Thu, 17 Apr 2014 11:45 AM IST
Updated Thu, 17 Apr 2014 11:45 AM IST
विज्ञापन
iit delhi students innovation for upcoming era

आईआईटी दिल्ली के युवा इंजीनियरों ने रिसर्च कर कुछ ऐसे प्रोजेक्ट तैयार किए हैं जो समाज के लिए खासे उपयोगी साबित हो सकते हैं। इसी 19 अप्रैल को होने वाले दसवें ओपन हाउस में इनका प्रदर्शन किया जाएगा

विज्ञापन


इनोवेशन प्रोजेक्ट के इस मेले में आईआईटी छात्र कुल 140 प्रोजेक्ट और 380 पोस्टरों को प्रदर्शित करेंगे। ओपन हाउस-2014 के अध्यक्ष प्रो जीबी जोसेफ के मुताबिक ऐसे प्रोजेक्ट समाज के लिए लाभदायक हो सकते हैं।
विज्ञापन


इनमें आलू के स्टार्च से प्लास्टिक निर्माण, इमारतों को भूकंप से सुरक्षा देने के लिए फाइबर रैपिंग और सौर ऊर्जा से चलने वाला रेफ्रिजरेशन सिस्टम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दाग और आग से फ्री कपड़ा

iit delhi students innovation for upcoming era

आईआईटी दिल्ली के टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी विभाग के छात्रों व शिक्षकों ने ऐसा कपड़े तैयार किए हैं जो कि दाग और आग से सुरक्षित हैं।

खास तकनीक से तैयार किए गए इस कपड़े पर पहले तो धूल चढ़ती नहीं और अगर चढ़ भी जाती है तो पानी या सूरज की रोशनी से गायब हो जाती है।

इससे अलग ऐसा फायरप्रूफ कपड़ा भी तैयार किया गया है जो वजन हल्का है और बाजार में उपलब्ध कपड़ों के मुकाबले ज्यादा उपयोगी है।

पानी रहित यूरिनल्स टेक्नोलॉजी

iit delhi students innovation for upcoming era

सेंटर फॉर रूरल डेवलपमेंट टेक्नोलॉजी केशिक्षक विजराघवन एम चैरियर व आईआईटी के पूर्व छात्र उत्तम बनर्जी ने पानी रहित यूरिनल्स कियोस्क तैयार किए हैं।

इसमें न केवल पानी की बचत होगी बल्कि दुर्गंध भी नहीं आएगी। इसे तैयार करने वालों का दावा है कि इसमें अकेले एक यूनिट से साल में करीब 1 लाख 51 हजार लीटर पानी की बचत की जा सकती है।

इस टेक्नोलॉजी के साथ शौचालय तैयार करने की कीमत दो से ढाई हजार के करीब आएगी।

मिलेगी सरकारी योजनाओं की जानकारी

iit delhi students innovation for upcoming era

आईआईटी दिल्ली के शिक्षक डॉ द़तेश्वर सेठ व छात्र दीपांजान चक्रवर्ती ऐसी डीवीडी बनाई है जो कि गरीबों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देगी।

छात्र के मुताबिक इस डीवीडी की कम्यूनिटी स्क्रीनिंग के माध्यम से लोगों को झारखंड में सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। इतना ही नहीं इसमें एक जवाबदेही व्यवस्था भी तैयार की गई है।

जिसके माध्यम से नरेगा की वेबसाइट पर शिकायत करने वाले को फोन किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed