IIT छात्रों को मिला डेढ़ करोड़ का ऑफर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआईटी मुंबई व खड़गपुर की तरह ही आईआईटी दिल्ली में प्लेसमेंट की शुरुआत धमाकेदार रही। संस्थान में 1 दिसंबर से शुरू हुई प्लेसमेंट प्रक्रिया में सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक ने दो छात्रों को 1.42 करोड़ रुपये सालाना (2,30,000 अमेरिकी डॉलर) की पेशकश की।
इतना बड़ा पैकेज पाने वाले दोनों छात्र कंप्यूटर साइंस अंतिम वर्ष के छात्र हैं। आईआईटी में फिलहाल 20 दिसंबर तक प्लेसमेंट प्रक्रिया जारी रहेगी।
आईआईटी दिल्ली के प्लेसमेंट स्टूडेंट कोर्डिनेटर अक्षय मलिक के मुताबिक फेसबुक ने दो छात्रों को 2,30,000 अमेरिकी डॉलर के पैकेज की पेशकश की है।
कौन हैं वो छात्र?
फेसबुक व आईआईटी दिल्ली दोनों ने ही उन छात्रों के नामों का खुलासा करने से इनकार कर दिया। उन्होंने बताया कि इस बार बहुराष्ट्रीय और घरेलू कंपनियां छात्रों को बेहद आकर्षक ऑफर पैकेज ऑफर कर रही हैं।
बीते साल की तुलना में औसतन ऑफर में लगभग 5 से 10 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। प्लेसमेंट से जुड़े सूत्रों की मानें तो द कोरिया की कंपनी सैमसंग ने भी एक छात्र को 93 लाख रुपये का पैकेज ऑफर किया है।
मालूम हो कि संस्थान में कैंपस प्लेसमेंट की प्रक्रिया अभी 20 दिसंबर तक जारी रहेगी। उसके बाद दोबारा जनवरी से शुरू होकर अप्रैल तक जारी रहेगी। अक्षय मलिक के अनुसार कैंपस में फेसबुक, गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, सैमसंग जैसी कंपनियां नौकरी की पेशकश के साथ पहुंच रही हैं।