{"_id":"ad05dfff3d073eb855e40c87832c3935","slug":"iit-delhi-starts-cyber-security-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"IIT दिल्ली बनाने जा रहा है एक अनोखा सेंटर","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
IIT दिल्ली बनाने जा रहा है एक अनोखा सेंटर
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 05 Feb 2014 10:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली साइबर सिस्टम एंड इंफॉर्मेशन सेंटर ऑफ एक्सीलेंस शुरू करने जा रहा है। मानव संसाधन विकास मंत्री सात फरवरी को इसका उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन
संस्थान का मानना है कि सेंटर बनाने का उद्देश्य शिक्षा और इंडस्ट्री के लिए मानव शक्ति को प्रशिक्षित करना है। सेंटर रिसर्च, क्षमता निर्माण और अन्य संस्थानों के साथ सहयोग के स्तर पर काम करेगा।
विज्ञापन
साइबर सिक्योरिटी, वायरलेस सिक्योरिटी, मोबाइल सिक्योरिटी, नेटवर्क सिक्योरिटी, सोशल मीडिया में साइबर सिक्योरिटी क्षेत्रों में रिसर्च होगा, जबकि क्षमता निर्माण के क्षेत्र के तहत सेंटर के जरिए साइबर सिक्योरिटी के अंतर्गत सर्टिफिकेट और मास्टर प्रोग्राम शुरू होंगे।
विज्ञापन
संस्थान सेंटर के माध्यम से संयुक्त पीएचडी प्रोग्राम और फैकल्टी और स्टूडेंट एक्सचेंज कार्यक्रम भी चलाएगा। इसके साथ ही साइबर सिक्योरिटी लैब स्थापित होगी।
अमेरिका की नेब्रास्का विश्वविद्यालय और रिपब्लिक ऑफ इस्टोनिया की टॉलिन विश्वविद्यालय के बीच सहयोग शुरू हो चुका है। नेब्रास्का विश्वविद्यालय को साइबर और सुरक्षा कार्यक्रमों के लिए जाना जाता है।