फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   IIT Delhi give students' ideas will flying high

आईआईटी दिल्ली छात्रों के आइडिया को देगा ऊंची उड़ान

Sun, 15 Nov 2015 07:23 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 15 Nov 2015 07:23 PM IST
विज्ञापन
IIT Delhi give students' ideas will flying high

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली अपने इनोवेशन टेक्नोलॉजी बिजनेस इक्यूबेशन यूनिट का विस्तार करने जा रहा है। 20 छात्रों की क्षमता वाले इस यूनिट को बढ़ाकर अब 100 छात्रों की क्षमता वाला बनाया जाएगा।

विज्ञापन


इसके बनने से पढ़ाई के बाद नौकरी के बजाए अपने आइडिया को आगे बढ़ाने के इच्छुक छात्रों को मदद मिलेगी। यूनिट विस्तार के लिए आईआईटी ने 30 करोड़ रुपये का फंड जारी कर दिया है। जनवरी 2016 तक काम भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


आईआईटी दिल्ली में डीन रिचर्स एंड डेवलपमेंट प्रो. सुनीत तुली ने बताया कि नई यूनिट आईआईटी दिल्ली में 10 एकड़ में बनने वाले मिनी साइंस पार्क का हिस्सा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान में जो यूनिट चल रही है, वह छात्रों की ओर से आ रहे आइडिया और डिमांड के लिहाज से छोटी साबित हो रही है। इसमें महज आठ सीटें बायोटेक्नोलॉजी और 12 सीटें अन्य क्षेत्रों के अनुसंधान के लिए उपलब्ध है। इस छोटी यूनिट से अभी तक करीब 55 कंपनियों की शुरुआत हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि सेंटर को लेकर सरकारी संस्थानों व निजी कंपनियों की रुचि बढ़ी है। इसी वजह से यूनिट विस्तार का काम शुरू किया गया। भवन निर्माण का नक्शा पास हो गया है। अगले साल तक काम शुरू हो जाएगा। इसमें एक साथ 100 छात्र प्रोजेक्ट्स पर काम कर सकेंगे।


नई यूनिट से कंपनियों के आइडिया पर नए बिजनेस प्लान, एकाउंटिंग सहित कंपनियों से जुड़े अन्य अहम पहलुओं पर भी काम किया जा सकेगा। 30 करोड़ के फंड जारी हो गया है, बाकी फंड जुटाने की प्रक्रिया जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed