{"_id":"4eb076ce3b70718d39e3874fe703f7bb","slug":"iit-delhi-celebrated-its-first-alumni-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"IIT दिल्ली का पहला एलुमिनी डे","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
IIT दिल्ली का पहला एलुमिनी डे
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 30 Dec 2013 11:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली ने रविवार को अपना पहला एल्युमिनी डे धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर कैंपस में आयोजित कार्यक्रम में आए देश-विदेश से विभिन्न क्षेत्रों में जुड़े पूर्व छात्रों ने भावी योजनाओं की जानकारी ली। कार्यक्रम में वर्ष 1966 से 2013 तक पासआउट सैकड़ों छात्र पहुंचे।
विज्ञापन
सबसे पहले निदेशक आरके शेवगांवकर ने बताया कि एलुमिनी छात्रों ने उद्योग जगत में बदलती पेशेवर स्थितियों के अनुरूप आधुनिक पाठ्यक्रम तैयार करने की पेशकश की है। इसके तहत दिल्ली में साइबर सुरक्षा केंद्र और सोनीपत में एक विज्ञान व प्रौद्योगिकी पार्क स्थापित किया जा रहा है। यहां सभी चीजें ऑनलाइन हैं और रिमोट संचालित हैं।
विज्ञापन
साइबर केंद्र अगले सत्र तक तैयार हो जाएगा, जो इस क्षेत्र में शोध को बढ़ावा देगा। उन्होंने कहा कि एल्युमिनी मीट वर्तमान और पुराने छात्रों के बीच नए संबंधों की परिभाषा गढ़ेगी।
विज्ञापन
एल्युमिनी मीट संघ के अध्यक्ष प्रवीण पुरंग ने कहा कि पुराने छात्रों के मिलन सम्मेलन ने नए छात्रों के लिए नए आयाम खोले हैं, इससे वह अपने सपनों को पूरा कर सकेंगे। कार्यक्रम में सांस्कृतिक संध्या के तहत गायक अभिजीत सिंह, कॉमेडियन व पूर्व छात्र अमित टंडन के अलावा अदिति सिंह ने परफॉर्मेंस दी।