फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   iit bombay zone tops in jee advance.

जेईई एडवांस: क्वालीफाइंग कैंडीडेट्स में IIT बांबे जोन टॉपर

Thu, 18 Jun 2015 05:52 PM IST
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 18 Jun 2015 05:52 PM IST
विज्ञापन
iit bombay zone tops in jee advance.

आईआईटी की प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस का आयोजन सात जोन में बांटकर किया गया था। इसमें आईआईटी बांबे जोन के सर्वाधिक 6838 अभ्यर्थी क्वालिफाइड हुए हैं, जबकि आईआईटी गुवाहाटी जोन का आंकड़ा सबसे कम 1445 है।

विज्ञापन


इसके अलावा मद्रास जोन के 4928 अभ्यर्थी, दिल्ली जोन के 4511 अभ्यर्थी, खड़गपुर जोन के 3115 अभ्यर्थी, कानपुर जोन के 3085 अभ्यर्थी, रुड़की जान के 2534 अभ्यर्थी परीक्षा में सफल हुए हैं। आईआईटी की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक टॉप 10 में आईआईटी मद्रास जोन पांच अभ्यर्थियों के साथ सबसे आगे रहा है।
विज्ञापन


आईआईटी दिल्ली जोन के दो अभ्यर्थी, आईआईटी बांबे जोन, आईआईटी कानपुर जोन, आईआईटी रुड़की जोन से एक-एक अभ्यर्थी टॉप 10 में जगह बनाने में कामयाब रहा। आईआईटी गुवाहाटी जोन और आईआईटी खड़गपुर जोन का एक भी अभ्यर्थी टॉप 10 में नहीं आ पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, जेईई एडवांस के टॉप 100 में आईआईटी बांबे ने बाजी मारी। यहां के 34 अभ्यर्थी टॉप 100 में आए। आईआईटी मद्रास जोन के 28 अभ्यर्थी, आईआईटी रुड़की जोन के 17 अभ्यर्थी, दिल्ली जोन के 12 अभ्यर्थी, कानपुर जोन के पांच, खड़गपुर जोन के तीन और गुवाहाटी जोन का एक अभ्यर्थी टॉप-100 में जगह बनाने में कामयाब रहा

 परीक्षा में टॉप 500 में बांबे के सर्वाधिक 151 अभ्यर्थी आए। इसके बाद मद्रास जोन के 127, दिल्ली के 70, रुड़की के 59, कानपुर के 43, खड़गपुर जोन के 40 और गुवाहाटी जोन के 10 अभ्यर्थी टॉप 500 में जगह बनाने में कामयाब रहे।

यह है जोन के हिसाब से शहर

iit bombay zone tops in jee advance.

बांबे जोन : पणजी, अहमदाबाद, राजकोट, सूरत, वडोदरा, मुंबई, नागपुर, नवी मुंबई, पुणे, अजमेर, जयपुर व जोधपुर।
दिल्ली जोन : दिल्ली ईस्ट, दिल्ली वेस्ट, दिल्ली साउथ, दिल्ली नॉर्थ, दिल्ली सेंट्रल, फरीदाबाद, गुड़गांव, जम्मू, इंदौर, सीकर, उदयपुर, अलीगढ़ व मथुरा।

गुवाहाटी जोन : इटानगर, गुवाहाटी, जोरहाट, सिलचर, गया, कटिहार, मुजफ्फरपुर, पटना, इंफाल, शिलांग, सिलीगुड़ी व दुबई।
कानपुर जोन : भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, हल्द्वानी, आगरा, इलाहाबाद, गोरखपुर, झांसी, कानपुर, लखनऊ।

खड़गपुर जोन : पोर्ट ब्लेयर, विशाखापत्तनम, भिलाई, बिलासपुर, रायपुर, बोकारो, धनबाद, जमशेदपुर, रांची, भुवनेश्वर, राउरकेला, गंगटोक, अगरतला, दुर्गापुर, खड़गपुर, कोलकाता नॉर्थ, कोलकाता सॉल्ट लेक, कोलकाता साउट और माल्डा।

मद्रास जोन : नेल्लोर, विजयवाड़ा, हैदराबाद, वारंगल, बंगलूरू, मंगलौर, कोचि, कोझिकोड़, तिरुवनंतपुरम, पुडुचेरी, चेन्नई, मदुरै।
रुड़की जोन : चंडीगढ़, अंबाला, कुरुक्षेत्र, पानीपत, रोहतक, पालमपुर, शिमला, अमृतसर, भटिंडा, जालंधर, लुधियाना, पटियाला, देहरादून, हरिद्वार, रुड़की, बरेली, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, मेरठ, मुरादाबाद, वाराणसी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed