{"_id":"144710668939dacd903e47bc87f0a188","slug":"iit-admission-update-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"IIT में दाखिला लेना चाहते हैं तो पढ़ें ये खबर...","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
IIT में दाखिला लेना चाहते हैं तो पढ़ें ये खबर...
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 05 Nov 2015 03:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) में जेईई मेंस का पहला पड़ाव पार करने के बाद इस बार ज्यादा छात्रों को जेईई एडवांस के लिए मौका मिल सकता है।
विज्ञापन
बीते माह आईआईटी काउंसिल की बैठक में रखे गए प्रस्ताव पर इसी माह आईआईटी की एक समिति की रिपोर्ट पेश की जानी है। इसके आधार पर इसी महीने जेईई एडवांस का नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा।
विज्ञापन
आईआईटी काउंसिल की ओर से हाल ही में जेईई एडवांस 2016 के लिए वेबसाइट लांच की गई। इस बार इस परीक्षा का आयोजन आईआईटी गुवाहाटी की ओर से कराया जाएगा। बीते माह हुई आईआईटी काउंसिल की बैठक में प्रस्ताव रखा गया था कि जेईई मेंस में से शीर्ष 1.5 लाख अभ्यर्थियों के बजाए शीर्ष दो लाख अभ्यर्थियों को जेईई एडवांस में बैठने का मौका दिया जाए।
विज्ञापन
इस प्रस्ताव को अमल में लाने के लिए आईआईटी की एक समिति गठित की गई। समिति जल्द अपनी रिपोर्ट पेश कर देगी, जिसके आधार पर आईआईटी का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।
उम्मीद जताई जा रही है कि समिति की रिपोर्ट के आधार पर यह संख्या डेढ़ लाख से बढ़कर दो लाख हो सकती है। अगर ऐसा हुआ तो इस साल ज्यादा युवाओं को आईआईटी के लिए किस्मत आजमाने का मौका मिलेगा।
यहां मिलेंगे जेईई एडवांस के अपडेट : www.iitg.ac.in