{"_id":"f39df3697e8fd69f566be70121b8d27c","slug":"iit-admission-tips-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाना है आईआईटी तो करें ऐसी तैयारी","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
जाना है आईआईटी तो करें ऐसी तैयारी
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 15 Feb 2015 02:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआईटी और आईएसएम धनबाद में दाखिले की राह देख रहे छात्रों के लिए बोर्ड परीक्षा की मजबूत तैयारी फायदेमंद साबित हो सकती है।
विज्ञापन
दरअसल, ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) एडवांस का प्रश्नपत्र काफी हद तक बोर्ड पैटर्न पर आधारित होता है। इसमें तीस प्रतिशत तक सवाल बोर्ड परीक्षा के अनुरूप ही पूछे जाते हैं। वर्ष 2013, 2014 की परीक्षा से यह बदलाव किया गया है।
परीक्षा आयोजक सीबीएसई बोर्ड की ओर से इसके लिए यह निर्देश भी जारी किया गया था कि फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स के तीस प्रतिशत प्रश्न ऐसे होने चाहिए, जो बोर्ड आधारित हों।
विज्ञापन
इस वर्ष का जेईई एडवांस प्रश्नपत्र भी इसी फार्मूले पर तैयार किया जाने वाला है। ऐसे में बोर्ड की बेहतर तैयारी करने वाले छात्रों के लिए पेपर आसान हो सकता है।
विज्ञापन
मेंस में बोर्ड ही आधार
सिर्फ एडवांस नहीं, जेईई मेंस 2015 परीक्षा में भी बोर्ड की तैयारी कारगर साबित होगी। विशेषज्ञों के मुताबिक इस परीक्षा में अधिकतर सवाल बोर्ड आधारित ही होते हैं। ऐसे में इसकी तैयारी के लिए अलग से किताबें पढ़ने की जरूरत नहीं होती। छात्र अपनी एनसीईआररटी की किताबों से ही तैयारी करें तो भी बेहतर परिणाम मिल सकता है।
बोर्ड परीक्षा की तैयारी और एनसीईआरटी की किताबें पढ़ना निश्चित तौर पर किसी भी प्रतियोगी परीक्षा के लिए बेहतर होता है। जेईई एडवांस और मेंस में भी बोर्ड परीक्षा की तैयारी कारगर होगी।
- वैभव राय, एमडी, वीआर क्लासेज