{"_id":"0128aaea6b0a681dc1b8d219395c8326","slug":"iimc-admission-exam-now-on-14-and-15-december","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरआईएमसी प्रवेश परीक्षा अब 14 व 15 को","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
आरआईएमसी प्रवेश परीक्षा अब 14 व 15 को
डिजीटल टीम/लखनऊ
Updated Sat, 23 Nov 2013 11:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून स्थित राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज (आरआईएमसी) की उत्तर प्रदेश राज्य की तीन सीटों के लिए एक व दो दिसंबर को होने वाली प्रवेश परीक्षा की तिथियों में परिवर्तन किया गया है।
विज्ञापन
अब यह परीक्षाएं 14 व 15 दिसंबर को पूर्व निर्धारित परीक्षा केंद्र व समय पर होंगी। तिथियों में परिवर्तन पांच राज्यों में होने वाले चुनाव के मद्देनजर किया गया है।
विज्ञापन
यह जानकारी उप शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) लखनऊ षष्ठ मंडल एपी वर्मा ने गुरुवार को दी।
उन्होंने बताया कि रक्षा मंत्रालय भारत सरकार, सैन्य प्रशिक्षण महानिदेशालय जनरल स्टॉफ शाखा समेकित मुख्यालय नई दिल्ली के घोषित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार आरआईएमसी देहरादून में उप्र राज्य की मात्र तीन सीटों की प्रवेश परीक्षा एक व दो दिसंबर को होनी थी।
विज्ञापन
पढ़ें- पीएचडी प्रवेश परीक्षा का परिणाम 26 को
यह परीक्षा प्रदेशीय प्रवेश योग्यता परीक्षा शासन से गठित स्टेट सेलेक्शन बोर्ड के सदस्यों की देखरेख में सिटी स्टेशन स्थित राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में होनी थी।
आरआईएमसी देहरादून के कमांडेंट ने अवगत कराया कि पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के कारण अब यह परीक्षाएं 14 व 15 दिसंबर को निर्धारित परीक्षा केंद्र व समय पर होंगी।
अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र भेजे जा चुके हैं। छात्र निर्धारित तिथि में परीक्षा में सम्मिलित हो सकेंगे।
और खबरों के लिए यहां आएं...