{"_id":"5053a2920c8f2f7e7adbfe6e40072c53","slug":"iim-students-placement-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआईएम के छात्रों की शत प्रतिशत प्लेसमेंट ","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
आईआईएम के छात्रों की शत प्रतिशत प्लेसमेंट
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Updated Fri, 12 Feb 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के प्रतिष्ठित आईआईएम संस्थान धौलाकुआं के प्रथम बैच के सभी 21 विद्यार्थियों के समर प्लेसमेंट हो गई है। हालांकि संस्थान के अस्थाई कैंपस रामपुरघाट में छात्रों को सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं से जूझना पड़ रहा है। इस कारण सभी विद्यार्थियों को नोएडा आईआईएम में प्लेसमेंट के लिए शिफ्ट होना पड़ा था।
विज्ञापन
पांवटा में शिक्षारत, प्रथम बैच को शत प्रतिशत प्लेसमेंट मिली है। अब इनका 30 अप्रैल 2016 के बाद 2 माह का जॉब प्रशिक्षण शुरू होगा। सभी छात्र बीते वीरवार को वापस पांवटा संस्थान लौट आए हैं। प्रथम बैच की सफलता पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश को आईआईएम संस्थान मिला है। मतरालियों निजी संस्थान में पिछले वर्ष से अस्थाई कक्षाएं शुरू हुई हैं। प्रथम बैच के विद्यार्थियों की प्लेसमेंट होनी थी, लेकिन स्थानीय संस्थान परिसर में संपर्क मार्ग, बिजली कनेक्शन को लेकर दिक्कतें चल रही थीं। इस बारे में मुख्यमंत्री और डीसी सिरमौर को भी अवगत करवाया गया था।
विज्ञापन
डेंटल कॉलेज से अस्थाई आईआईएम संस्थान तक सड़क कच्ची है। बीच में कुछ स्थल वन विभाग का पड़ता है। इस फाइल में हो रही देरी के कारण सड़क को पक्का करने का कार्य लटकता रहा। इसका प्रतिकूल असर छात्रों की प्लेसमेंट पर हो सकता था। इसलिए संस्थान को प्लेसमेंट पांवटा से बाहर अपने दूसरे संस्थान कैंपस में करवानी पड़ी।
आईआईएम संस्थान पांवटा प्रभारी दिनेश सक्सेना ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश के लिए अच्छी खबर है। हिमाचल प्रदेश आईआईएम धौलाकुआं संस्थान प्रथम बैच के सभी विद्यार्थियों की सौ फीसदी समर प्लेसमेट हो गई है। इन सभी की नौकरी लगना तय है।
अभी करीब 80 दिन तक कैंपस में सिलेबस की पढ़ाई होगी। 30 अप्रैल 2016 को प्रथम बैच का टर्म समाप्त होगा। प्रथम बैच के सभी 21 विद्यार्थियों का 2 माह का जॉब प्रशिक्षण होगा। नया सत्र 1 जुलाई 2016 से शुरू होगा। इस बैच में 60 नए स्टूडेंट्स प्रदेश के सिरमौर आईआईएम में पहुंचेंगे।
अप्रैल तक पक्का होगा मार्ग- लोक निर्माण विभाग अधिशासी अभियंता पांवटा आरएस चंदेल ने कहा कि रामपुरघाट आईआईएम के अस्थाई कैंपस को जोड़ने वाले मार्ग को अप्रैल तक पक्का कर दिया जाएगा।
इस संपर्क सड़क कार्य के बीच वन विभाग भूमि पड़ती है। मार्ग को पक्का करने की सभी औपचारिकताओं को पूरा करवा लिया गया है। अप्रैल माह में टारिंग सीजन में संपर्क मार्ग पक्का करवा दिया जाएगा।