{"_id":"a1db8fc8b68ccb4da962cf42e73999e1","slug":"iim-students-make-records-in-placements","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआईएम लखनऊ ने रचा प्लेसमेंट में नया कीर्तिमान","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
आईआईएम लखनऊ ने रचा प्लेसमेंट में नया कीर्तिमान
डिजीटल टीम/लखनऊ
Updated Thu, 07 Nov 2013 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआईएम लखनऊ ने एक और कीर्तिमान बनाकर देश भर में फिर से खुद को श्रेष्ठ साबित किया है।
विज्ञापन
इस बार आईआईएम के सबसे बड़े बैच ने समर प्लेसमेंट में यह रिकार्ड बनाया है।
आईआईएम लखनऊ में 475 स्टूडेंट के इस फर्स्ट ईयर के बैच का 100 प्रतिशत समर प्लेसमेंट हुआ है।
सिर्फ पांच दिनों में 159 कंपनियों ने भावी प्रबंधकों को एक से एक ऑफर दिए।
इस बार समर प्लेसमेंट की सबसे खास बात रही कि एनजीओ और सोशल सेक्टर में काम कर रहे कई संस्थानों ने भी भावी प्रबंधकों को अपने यहां नौकरी देने में रुचि दिखाई।
आर्थिक मंदी का कोई असर समर प्लेसमेंट के दौरान देखने को नहीं मिला। सेल्स एंड मार्केटिंग, फाइनेंस, कंसलटेंसी व बिजनेस डेवलपमेंट की कंपनियों ने सबसे ज्यादा स्टूडेंट्स को सेलेक्ट किया।
विज्ञापन
आर्थिक मंदी के बावजूद फाइनेंस सेक्टर की कंपनियों में आईआईएम में समर प्लेसमेंट के दौरान प्रबंधकों को चुनने में होेड़ लगी रही।
इन चार क्षेत्रों के अलावा ऑपरेशंस एंड सप्लाई चेन, जनरल मैनेजमेंट, सिस्टम एंड आईटी, मार्केट रिसर्च में काम कर रहीं कम्पनियां यहां काफी आगे रहीं।
पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम (पीजीपी) फर्स्ट ईयर के इस 475 स्टूडेंट वाले पहले सबसे बड़े बैच को 100 प्रतिशत समर प्लेसमेंट मिला। आईआईएम लखनऊ के चेयर पर्सन (प्लेसमेंट) प्रो. पुष्पेन्द्र प्रियदर्शी इससे खासे उत्साहित हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मुझे पूरी उम्मीद है कि आगे भी यह सिलसिला जारी रहेगा। समर प्लेसमेंट में कामयाब हुए स्टूडेंट समर इंटर्नशिप के लिए अप्रैल में इन कंपनियों में जाएंगे।
फिलहाल अच्छे समर प्लेसमेंट से आईआईएम लखनऊ का उत्साह बढ़ा है और आगे उसे और अच्छे परिणाम आने की उम्मीद है।