{"_id":"9a6130e82fe3a3b88bc78dd6fc58c57b","slug":"iim-46-per-cent-of-seats-occupied-by-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"IIM-L की 46% सीटों पर बेटियों का कब्जा","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
IIM-L की 46% सीटों पर बेटियों का कब्जा
आशीष कुमार त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 26 Jun 2014 10:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) लखनऊ में बेटियों का दबदबा तेजी से बढ़ रहा है।
विज्ञापन
इस बार आईआईएम- लखनऊ में पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम (पीजीपी) इन मैनेजमेंट व पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम (पीजीपी) इन एग्री बिजनेस मैनेजमेंट की कुल 453 सीटों में से 210 सीटों पर लड़कियों ने कब्जा जमाया है।
कुल 46 फीसदी सीटें लड़कियों के खाते में गई हैं। बीते साल दाखिला लेने वालों में से लड़कियों का प्रतिशत 38 था। ऐसे में 2014-16 बैच में बीते साल के मुकाबले करीब 8 प्रतिशत लड़कियां बढ़ी हैं।
विज्ञापन
इसके साथ ही इस बार भी यहां इंजीनियरिंग बैक ग्राउंड के स्टूडेंट्स ने जलवा दिखाया है। दाखिला लेने वालों में 335 स्टूडेंट्स इसी बैक ग्राउंड के हैं।
आईआईएम में दाखिले के लिए देश भर के आयोजित हुए कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को अपनी चाइस के आईआईएम में ग्रुप डिशक्शन (जीडी) और पर्सनल इंटरव्यू (पीआई) लेने के बाद दाखिला दिया गया है।
विज्ञापन
आईआईएम लखनऊ में बीते दिनों यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद बैच 2014-16 में दाखिला लेने वाले स्टूडेंट्स का ब्यौरा उपलब्ध करवाया गया है।