{"_id":"143ef954f1bf68fb82c777bda0f384a9","slug":"ihm-kufri-wins-third-prize","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएचएम कुफरी ने जीता तीसरा पुरस्कार","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
आईएचएम कुफरी ने जीता तीसरा पुरस्कार
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 22 Mar 2014 03:51 PM IST
विज्ञापन
पांचवें नॉर्थ इंडिया बेकरी एंड पेटीसरी कंपीटिशन में इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (आईएचएम) कुफरी ने तीसरा स्थान हासिल किया है। संस्थान से फाइनल ईयर की छात्रा भावना गुप्ता और सेकेंड ईयर के छात्र आयुष दत्त ने प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आईएचएम कुफरी के एचओडी रजनीश थापर और सुरेंद्र सिंह की अगुवाई में टीम चंडीगढ़ गई थी। दोनों का कहना है कि इस टूर्नामेंट में संस्थान का प्रदर्शन का काफी बेहतर रहा है।
विज्ञापन
संस्थान के चेयरमैन वीसी फारका ने विजेता टीम और आईएचएम प्रबंधन को बधाई दी है। साथ ही भविष्य में और अधिक अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया है।
विज्ञापन