{"_id":"ef1efdf4763390646178ada912920d9d","slug":"ignou-s-physics-and-chemistry-practical-will-be-held-at-dharamsala-and-bilaspur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां होंगे फिजिक्स और केमिस्ट्री के प्रैक्टिकल","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
यहां होंगे फिजिक्स और केमिस्ट्री के प्रैक्टिकल
सतीश कुमार वालिया/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Sun, 17 Aug 2014 07:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिजिक्स और केमिस्ट्री विषयों की प्रैक्टिकल परीक्षा देने के लिए छात्रों को अब शिमला नहीं जाना पड़ेगा। इग्नू स्टडी सेंटर धर्मशाला में फिजिक्स विषय की प्रैक्टिकल परीक्षाएं होंगी, जबकि बिलासपुर सेंटर में केमिस्ट्री विषय के प्रैक्टिकल करवाएं जाएंगे।
विज्ञापन
धर्मशाला सेंटर में प्रैक्टिकल परीक्षाएं होने से चंबा, कांगड़ा और ऊना के छात्रों को परीक्षा देने में सुविधा मिलेगी, जबकि बिलासपुर सेंटर में हमीरपुर, बिलासपुर और मंडी के छात्र प्रैक्टिकल दे पाएंगे।
विज्ञापन
इससे पहले छात्रों को प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए शिमला जाना पड़ता था। इससे छात्र परीक्षा देने से भी वंचित रह जाते थे। अब नजदीकी जिलों में प्रैक्टिकल सेंटर स्थापित होने से छात्र आराम से प्रैक्टिकल दे पाएंगे।
विज्ञापन
प्रैक्टिकल सेंटर खोलने को छात्रों की ओर से भी मांग की जा रही थी। पहले दोनों विषय की परीक्षाओं के प्रैक्टिकल धर्मशाला सेंटर में होने थे, मगर छह जिलों के छात्रों को देखते हुए इग्नू ने धर्मशाला और बिलासपुर जिला में प्रैक्टिकल सेंटर शुरू कर दिए हैं।
नजदीकी सेंटर में मिलेगी सुविधा
फिजिक्स की प्रैक्टिकल परीक्षा देने के लिए मंडी, हमीरपुर और बिलासपुर के छात्र शिमला या धर्मशाला सेंटर में प्रैक्टिकल परीक्षा दे सकेंगे। इन जिलों के छात्रों को दो जगह प्रैक्टिकल परीक्षा देने की ऑप्शन रहेगी। केमिस्ट्री की प्रैक्टिकल परीक्षा देने के लिए ऊना, चंबा और कांगड़ा से छात्र बिलासपुर जा सकते हैं।
धर्मशाला, बिलासपुर में होंगे प्रैक्टिकल
इग्नू स्टडी सेंटर धर्मशाला के समन्वयक प्रो. अशोक गुप्ता ने बताया कि धर्मशाला सेंटर में फिजिक्स और बिलासपुर सेंटर में केमिस्ट्री की प्रैक्टिकल परीक्षाएं होंगी।