फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   IGNOU practical at shimla campus.

इग्नू से पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए अहम खबर

Thu, 01 Jan 2015 01:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 01 Jan 2015 01:46 PM IST
विज्ञापन
IGNOU practical at shimla campus.

इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी से बॉटनी और जियोलॉजी विषयों की पढ़ाई कर रहे छात्रों को इस बार भी प्रैक्टिकल परीक्षाएं देने में परेशानी होगी। दोनों विषयों के प्रैक्टिकल शिमला में होंगे। इस कारण चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर और ऊना के छात्रों को परीक्षाएं देने के लिए 28 दिन तक शिमला में ही रहना पड़ता है।

विज्ञापन


गरीब घरों से ताल्लुक रखने वाले छात्रों को प्रैक्टिकल परीक्षाएं दिए बिना भी वापस लौटना पड़ता है। इसका कारण अकसर यही रहता है कि प्रैक्टिकल परीक्षाएं देने के लिए खुद की रहने और खाने की व्यवस्था करनी पड़ती है। कुछेक छात्रों की रहने की व्यवस्था शिमला में नहीं हो पाती है।
विज्ञापन


इस कारण इन्हें अगली प्रैक्टिकल परीक्षाओं का इंतजार करना पड़ता है। फिलहाल, इस वर्ष फिजिक्स और केमिस्ट्री के प्रैक्टिकल देने की ही सुविधा धर्मशाला और बिलासपुर में मिलेगी। दिनों विषयों के छात्र प्रैक्टिकल परीक्षाएं धर्मशाला में करवाने की मांग कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इग्नू ने इनकी मांगों पर इस बार भी गौर नहीं किया है। सूत्रों के अनुसार अगले माह से प्रैक्टिकल परीक्षाओं का आयोजन शिमला में हो रहा है। शिमला में बॉटनी और जियोलॉजी विषयों के प्रैक्टिकल होेंगे। शिमला, सोलन और आसपास के जिलों के छात्रों को ही इसका लाभ होगा।


कुल मिलाकर सिरमौर, लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिलों के छात्रों को प्रैक्टिकल देने में परेशानी होगी। लंबे समय से नजदीकी जिलों में सेंटर बनाने की कवायद चल रही है। इग्नू स्टडी सेंटर धर्मशाला के समन्वयक डा. अशोक गुप्ता ने बताया कि बॉटनी और जियोलॉजी विषय की परीक्षाएं इस बार शिमला में ही होंगी। नजदीकी जिलों में प्रैक्टिकल परीक्षा केंद्रों को अनुमति नहीं मिल पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed