{"_id":"23c56eeae9f0d7a5074aff39a7b0c6c2","slug":"ignou-management-program-enrolling-online-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इग्नू : मैनेजमेंट प्रोग्राम में ऑनलाइन दाखिला आज से","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
इग्नू : मैनेजमेंट प्रोग्राम में ऑनलाइन दाखिला आज से
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 17 Jun 2015 01:56 AM IST
विज्ञापन
इग्नू ने मैनेजमेंट प्रोग्राम में दाखिले का शेड्यूल तैयार कर लिया है। इसके लिए आयोजित होने वाली 38वीं ओपनमैट परीक्षा 16 अगस्त को होगी। दाखिले के लिए बुधवार से आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी, जोकि 15 जुलाई तक चलेगी।
विज्ञापन
प्रबंधन के मुताबिक, एमबीए, डिप्लोमा इन मैनेजमेंट (डीआईएम), पीजीडीएम, पीजीडीएचआरएम , पीजीडीएफएम, पीजीडीओएम, पीजीडीएमएम, पीजीडीएफएमपी प्रोग्राम में दाखिले की रेस शुरू हो रही है। इसमें दाखिले के लिए छात्रों को संयुक्त प्रवेश परीक्षा ओपनमैट पास करनी अनिवार्य है।
विज्ञापन
सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए ग्रेजुएशन में 50 और आरक्षित वर्ग में 45 फीसदी अंक होने जरूरी हैं। इंजीनियरिंग, मेडिसिन, चाटर्ड अकाउंटेंसी आदि के छात्रों को 50 फीसदी अंक होने चाहिए। 30 जून के बाद छात्राें को प्रास्पेक्टस की कॉपी नहीं मिलेगी।
विज्ञापन