{"_id":"c2e39f423b1b62e42ed8bc92e6a5dc58","slug":"ignou-increased-date-for-admission-applications","type":"story","status":"publish","title_hn":"इग्नू ने बढ़ाई दाखिले के लिए आवेदन की तिथि ","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
इग्नू ने बढ़ाई दाखिले के लिए आवेदन की तिथि
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 19 Jun 2014 11:46 AM IST
विज्ञापन
इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) के पंचकूला स्थित रीजनल सेंटर ने जुलाई 2014 नए सत्र में विभिन्न कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन की तिथि बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विद्यार्थी 8 जुलाई 2014 तक बिना लेट फीस आवेदन जमा कर सकते हैं। सीनियर रीजनल डायरेक्टर डा. डीबी नेगी के अनुसार 8 जुलाई के बाद 300 रुपये लेट फीस के साथ 31 जुलाई तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
विज्ञापन
दाखिले के लिए आवेदन फार्म और प्रॉस्पेक्टस एससीओ 208, सेक्टर-14 पंचकूला इग्नू सेंटर से प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन फार्म इग्नू के चंडीगढ़ स्थित विभिन्न स्टडी सेंटर डीएवी-10, गुरु गोबिंद सिंह कालेज सेक्टर-26 से भी प्राप्त किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
आवेदन संबंधी किसी तरह की जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 0172-2590277, 2590278 पर सुबह 10 से शाम 4 बजे तक संपर्क किया जा सकता है।