{"_id":"e1ae9140269d1e2bc8b70fb9f9b005fd","slug":"ignou-exams-start-with-1st-december-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" इग्नू की परीक्षाएं एक से, हॉल टिकट वेबसाइट पर","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
इग्नू की परीक्षाएं एक से, हॉल टिकट वेबसाइट पर
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 29 Nov 2014 08:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी की सत्र की आखिरी परीक्षा (दिसंबर परीक्षा) एक दिसंबर से शुरू हो रही हैं। परीक्षा में बैठने वाले छात्रों के हॉल टिकट वेबसाइट www.ignou.ac.in पर अपलोड कर दिए गए है। परीक्षार्थियों को अलग से हॉल टिकट नहीं भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
इग्नू प्रबंधन के मुताबिक, यह परीक्षा दो जनवरी 2015 तक चलेगी। देशभर में 831 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। वहीं, 33 केंद्र विदेशों में हैं। इनके अलावा 79 परीक्षा केंद्र जेलों (कैदियों की परीक्षा के लिए) में बनाए गए हैं।
विज्ञापन
परीक्षा में 4, 51, 702 परीक्षार्थी भाग लेंगे। अगर कोई छात्र किसी कारणवश हॉल टिकट डाउनलोड नहीं कर पाता है तो परीक्षा केंद्र में लगी सूची में उक्त छात्र का नाम होने के आधार पर उसे बैठने की अनुमति मिलेगी। हालांकि उसे पहले इग्नू से मिला पहचान पत्र और सरकारी फोटो पहचान पत्र भी दिखाना होगा।
विज्ञापन