{"_id":"6988519649e9f359f3557487d10b43e8","slug":"ignou-exams-from-tommorow","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से शुरू होंगी इग्नू की परीक्षाएं ","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
आज से शुरू होंगी इग्नू की परीक्षाएं
शैलेश्ा अरोड़ा/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 02 Jun 2014 09:24 AM IST
विज्ञापन
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के दिसंबर, 2013 सत्र की परीक्षाएं 2 जून से शुरू होंगी।
विज्ञापन
क्षेत्रीय निदेशक डॉ. मनोरमा सिंह ने बताया कि 28 जून तक चलने वाली इन सत्रांत परीक्षाओं के लिए लखनऊ क्षेत्रीय केंद्र के अंतर्गत 21 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
इनमें 10,000 से अधिक परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। तीन परीक्षा केंद्र बरेली, लखनऊ व झांसी कारागारों में बनाए गए हैं।
लखनऊ में परीक्षा के लिए नेशनल पीजी कॉलेज, लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज और जय नारायण पीजी कॉलेज को केंद्र बनाया गया है।
डॉ. मनोरमा ने बताया कि यदि किसी परीक्षार्थी को अभी तक प्रवेशपत्र नहीं मिला है तो वह इग्नू की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकता है।
सहायक क्षेत्रीय निदेशक अंशुमान उपाध्याय ने बताया कि परीक्षा के मद्देनजर रविवार को छुट्टी के दिन भी इग्नू के क्षेत्रीय केंद्र पर विशेष सहायता डेस्क लगाई जाएगी।
विज्ञापन
इसके अलावा परीक्षार्थी किसी भी जानकारी के लिए हेल्प लाइन नंबर 0522- 2746870 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
लखनऊ रीजन के अंतर्गत यह परीक्षाएं कानपुर, बलरामपुर, झांसी, बांदा, बस्ती, फतेहगढ़, रायबरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, हरदोई, लखीमपुर खीरी, ललितपुर, बाराबंकी एवं बरेली में आयोजित होंगी।
विज्ञापन
अंशुमान उपाध्याय ने बताया कि इग्नू के कम्प्यूटर पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं जुलाई में आयोजित होंगी। इसके प्रवेश पत्र अलग से भेजे जाएंगे।
इसके अलावा बीएलआईसी की प्रायोगिक परीक्षा जय नारायण पीजी कॉलेज, लखनऊ एवं एसएस पीजी कॉलेज, शाहजहांपुर में आयोजित होगी।