{"_id":"e7da1b6be1da532ae2a29d112f68b3e2","slug":"ignou-exam-starts-from-2-december","type":"story","status":"publish","title_hn":" 2 दिसंबर से होंगी इग्नू की परीक्षाएं","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
2 दिसंबर से होंगी इग्नू की परीक्षाएं
शैलेष अरोड़ा/लखनऊ
Updated Fri, 29 Nov 2013 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) की परीक्षाएं दो दिसंबर से शुरू होंगी। 350 से अधिक विषयों में होने वाली परीक्षा में लगभग 10, 500 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन
परीक्षाएं दो पाली में कराई जाएंगी। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से 01 बजे तक व द्वितीय पाली की दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक होंगी।
इग्नू की क्षेत्रीय निदेशक डॉ. मनोरमा सिंह ने बताया परीक्षाओं का आयोजन क्षेत्रीय केंद्र के अंतर्गत 22 परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। इनमें से दो परीक्षा केंद्र बरेली एवं लखनऊ के कारागारों में भी बनाए गए हैं।
विज्ञापन
जिससे इग्नू में नामांकित बंदी परीक्षा दे सकेंगे। लखनऊ में चार परीक्षा केंद्रों के साथ ही कानपुर, बलरामपुर, झांसी, बांदा, बस्ती, फतेहगढ़, रायबरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, सीतापुर, हरदोई, लखीमपुर खीरी, ललितपुर, बाराबंकी एवं बरेली में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
प्रवेश पत्र न मिलने पर करें डाउनलोड
डॉ. मनोरमा ने बताया कि जिन परीक्षार्थियों को डाक द्वारा भेजे गए प्रवेश पत्र प्राप्त नहीं होते हैं वह इग्नू की वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
इसकी सूचना सभी अभ्यर्थियों को एसएमएस से दी जा चुकी है। सभी अभ्यर्थियों को इग्नू द्वारा निर्गत परिचय पत्र लाना आवश्यक है।
क्षेत्रीय निदेशक ने बताया कि सभी परीक्षा अधीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि यदि किसी अभ्यर्थी का नाम परीक्षा सूची में है और किसी कारणवश वे अपना प्रवेश पत्र प्राप्त नहीं कर पाएं हैं तो उनको परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाए।
दो दिन लगेगी हेल्प डेस्क
सहायक क्षेत्रीय निदेशक अंशुमान उपाध्याय ने बताया कि 30 नवंबर व 1 दिसंबर को क्षेत्रीय केंद्र पर परीक्षा सहायता डेस्क लगाकर परीक्षा में सम्मिलित हो रहे अभ्यर्थियों की समस्या का निदान किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि कंप्यूटर पाठ्यक्रमों की प्रायोगिक परीक्षाएं जनवरी में आयोजित की जाएंगी। बीएलआईएस की प्रायोगिक परीक्षा जय नारायण पीजी कॉलेज लखनऊ एवं एसएसपीजी कॉलेज शाहजहांपुर में आयोजित की जाएगी।
सभी परीक्षार्थियों को अपने परीक्षा केंद्र पर परीक्षा से आधा घंटा पहले पहुंचना होगा। परीक्षा केंद्र पर मोबाइल व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण प्रतिबंधित होगा।